Showing posts with label मेरे प्रिय उद्धरण और कृति-अंश: कुतुबनुमा से दिशा दिखाते. Show all posts
Showing posts with label मेरे प्रिय उद्धरण और कृति-अंश: कुतुबनुमा से दिशा दिखाते. Show all posts

Sunday, December 07, 2025


 आज तथाकथित साहित्यिक अवांगार्द की चर्चा बहुत होती है, और इस शब्‍द का अभिप्राय मुख्‍यत: रूप के क्षेत्र में होने वाले फैशनेबुल प्रयोगों से ही होता है। मेरे विचार में सच्‍चे अवांगार्द, सच्‍चे हरावल वे रचनाकार हैं, जो अपनी कृतियों में हमारे युग के जीवन के लक्षण निर्धारित करनेवाली नयी अंतर्वस्‍तु को उजागर करते हैं। सामान्‍यत: यथार्थवाद और यथार्थवादी उपन्‍यास -- दोनों ही अतीत के महान रचनाकारों के कलात्‍मक अनुभव पर आधारित हैं। परंतु अपने विकास में उन्‍होंने महत्‍वपूर्ण नये, आधुनिक लक्षण प्राप्‍त किये हैं। 

मैं इस यथार्थवाद की चर्चा कर रहा हूँ, जो जीवन के नवीकरण का, मानव के हित में उसके पुनर्गठन का विचार लिए होता है। बेशक, मैं उस यथार्थवाद की बात कर रहा हूँ, जिसे हम समाजवादी यथार्थवाद कहते हैं। उसकी मौलिकता इस बात में है कि वह उस विश्‍वदृष्टिकोण को व्‍यक्‍त करता है, जो न मात्र अवलोकन को स्‍वीकार करता है और न ही वास्‍तविकता से पलायन को, जो मानवजाति की प्रगति के लिए संघर्ष का आह्वान करता है तथा कोटि-कोटि जनता के प्रिय लक्ष्‍यों को समझना तथा इन लोगों के लिए संघर्ष का पथ आलोकित करना संभव बनाता है।

मानवजाति एकाकी व्‍यक्तियों की भीड़ मात्र नहीं है, जो पृथ्‍वी के गुरुत्‍वाकर्षण क्षेत्र से बाहर निकले अंतरिक्षनाविक की भांति भारहीनता की अवस्‍था में तिरते रहते हैं। हम पृथ्‍वी पर रहते हैं, उसके नियमों से शासित हैं, और हमारे जीवन पर हावी हैं दैनिक चिंताएँ और अपेक्षाएँ, उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की आशाएँ। पृथ्‍वी के आबादी के विराट संस्‍तर एकसमान आकांक्षाओं से प्रेरित हैं, उनके समान हित हैं, जो उन्‍हें एक-दूसरे से अलग करने की अपेक्षा कहीं अधिक हद तक उन्‍हें एक सूत्र में पिरोते हैं।

ये श्रमिक जन हैं, वे लोग हैं, जो अपने हाथों और मस्तिष्‍क से सभी वस्‍तुओं का सृजन करते हैं। मैं उन लेखकों में से हूँ, जो अपना सर्वोच्‍च मान और सर्वोपरि स्‍वतंत्रता अपनी कलम से श्रमिक जनता की सेवा करने की निर्बाध संभावना में ही देखते हैं।

-- मिख़ाईल शोलोख़ोव

Thursday, November 27, 2025


 ''किसी कमरे में जहांँ सभी लोग सर्वसम्मति से  चुप रहने का षड्यंत्र किये बैठे हों ,सत्य एक पिस्तौल दगने जैसी आवाज़  करता है ''

-- पोलिश कवि चेस्वाव मिवोश

Saturday, November 01, 2025


 कहना ज़रूरी है... 

"प्यार को केवल स्वस्थ यौनिक सहज-वृत्ति की तृप्ति के रूप में ही नहीं समझा जाना चाहिए । इस अहसास को, जो हमें अत्यधिक आनन्द देता है, विचारधारात्मक अंतरंगता से, एक साझे लक्ष्य की आकांक्षा से, एक साझे उद्देश्य के लिए संघर्ष से जोड़ा जाना चाहिए।"

-- नदेज़्दा क्रुप्सकाया

(सुप्रसिद्ध बोल्शेविक क्रान्तिकारी, सोवियत शिक्षाशास्त्री और लेनिन की जीवन-साथी)

Tuesday, May 20, 2025


 क़ानून का अतिक्रमण करके विरोध करना जनवाद को छोड़ना नहीं है, बल्कि उसके लिए नितान्त ज़रूरी है। 

-- हावर्ड ज़िन


 

देश हमारे पैरों के नीचे की ज़मीन नहीं है, जनता ही देश है।

-- रवीन्‍द्र नाथ टैगोर('होम ऐण्‍ड द वर्ल्‍ड')

Sunday, May 11, 2025

 सबसे अच्छे लोगों के पास सुन्दरता के लिए भावनाएँ होती हैं, जोखिम मोल लेने की हिम्मत होती है, सच कहने का अनुशासन होता है, क़ुर्बानी देने की कुव्वत होती है। विडम्बना यह होती है कि अपने इन्हीं गुणों के कारण वे सहज भेद्य होते हैं; उन्हें अक्सर जख़्म दिये जाते हैं, और कभी-कभी तो तबाह कर दिया जाता है। 

-- अर्नेस्ट हेमिंग्वे ('अ फ़ेयरवेल टु आर्म्स')

Thursday, May 01, 2025

 


मजदूरों का भी अपना उत्सव  होना चाहि‍ए।

वह उत्सव है पहली मई का दि‍न और इस पर उन्हें  ऐलान करना चाहि‍ए

            ’’सभी को काम, सभी को आजादी, सभी को बराबरी ।‘’  

- स्‍तालि‍न

साथि‍यो!बहुत समय पहले पि‍छली सदी में, सभी देशों के मजदूरों ने फैसला लि‍या था कि‍ वे हर साल यह दि‍न, पहली मई मनाया करेंगे। यह फैसला 1889 में लि‍या गया था जब कई देशों के समाजवादि‍यों की पेरि‍स कांग्रेस में मजदूरों ने संकल्प‍  के साथ यह ऐलान कि‍या था कि‍ ठीक इसी दि‍न, मई की पहली तारीख को, जब प्रकृति‍ सार्दियों की नींद से जाग उठती है,  और जब वनों और पहाड़ों पर हरि‍याली का समारोह दि‍खाई देने लगता है और जब खेत-खलि‍हान और घास के मैदान फूलों की शोभा से भर उठते हैं, सूरज  की गर्म धूप खि‍ल उठती  है, हवा में नवजीवन का नया आनन्द  भर जाता है और प्रकृति‍ नृत्य और आनन्द  में झूम उठती है—ठीक उसी दि‍न उन्होंने संकल्प के साथ बुलन्द  आवाज में ऐलान कि‍या था कि‍ मजदूर वर्ग मानवजाति‍ के जीवन में बसन्त की बहार लाने जा रहा है, पूँजीवाद के शि‍कंजे से मुक्ति  का आस्वादन । आजादी और  समाजवाद के आधार पर दुनि‍या का कायाकल्प करना ही मजदूर का ध्येय है। 

हर वर्ग के अपने उत्सव होते हैं। कुलीन सामन्त जमींदार वर्ग ने अपने उत्सव चलाये और इन उत्सवों पर उन्होंने ऐलान कि‍या कि‍ कि‍सानों को लूटना उनका ‘’अधि‍कार’’ है। पूँजीपति‍ वर्ग के अपने उत्सव  होते हैं और इन वे मजदूरों का शोषण  करने के अपने ‘’अधि‍कार’’ को जायज ठहराते हैं। पुरोहि‍त-पादरि‍यों के भी अपने उत्सव है और उन पर वे मौजूदा व्यवस्थाा  का गुणगान करते हैं जिसके तहत मेहनतकश लोग गरीबी में पीसते हैं और नि‍ठल्ले लोग ऐशो-आराम में रहकर गुलछर्रे उड़ाते हैं। मजदूरों के भी अपने उत्‍सव होने चाहि‍ए जि‍स दि‍न वे ऐलान करें: सभी को काम, सभी के लि‍ए आजादी, सभी लोगों के बराबरी। यह उत्सव है मई दि‍वस का उत्सव।

(यह परचा 'पहली मई ज़िन्‍दाबाद।' शीर्षक से मार्च 1912 में मई दि‍वस बनाने के लि‍ए जे.वी.स्‍तालि‍न द्वारा तैयार और प्रकाशित कि‍या गया था।)

Tuesday, April 22, 2025

 "लोग राजनीति में सदा छल और आत्म-प्रवंचना के नादान शिकार हुए हैं और तब तक होते रहेंगे, जब तक वे तमाम नैतिक, धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक कथनों, घोषणाओं और वायदों के पीछे किसी न किसी वर्ग के हितों का पता लगाना नहीं सीखेंगे। सुधारों और बेहतरी के समर्थक जब तक यह नहीं समझ लेंगे कि हर पुरानी संस्था, वह कितनी ही बर्बरतापूर्ण और सड़ी हुई क्यों न प्रतीत होती हो, किन्हीं शासक वर्गों के बल-बूते पर ही कायम रहती है, तब तक पुरानी व्यवस्था के संरक्षक उन्हें बेवकूफ बनाते रहेंगे।"

 लेनिन ("कार्ल मार्क्स और उनकी शिक्षा") से ।

Friday, April 18, 2025

 "कवि की मुख्य ज़िम्मेदारी होती है कि वह भाषा को पर्याप्त पारदर्शी बनाए, ताकि उसके जरिये हम उन महत्वपूर्ण चीज़ों को देख सकें जो इस दुनिया में और जीवन में , और मृत्यु में भी, मौजूद हैं |"

*

"मेरे लिए कविता स्नायु-तंत्र में एक स्फुलिङ्ग के समान होती है जो शब्दों के माध्यम से उद्घाटित  हो सकती है --- शब्द जो गँवारू होते हैं लेकिन साथ ही खरे होते हैं और अनुनाद की क्षमता से भरपूर होते हैं, यहाँ तक कि रूप भी, उनके रूप में वह सामर्थ्य होती है कि हम उन्हें बोल सकें और उन्हें सुन सकें | वे ठोस नहीं होते, लेकिन उनका एक रूप होता है |" 

---डेविड हुएर्ता (प्रसिद्ध मेक्सिकन कवि )


Wednesday, April 16, 2025

 वर्ग संघर्ष के बिना पर्यावरणवाद वैसे ही है जैसे बागवानी करना ।

-- चिको मेण्डेस

*

इसमें कुछ और चीज़ें जोड़ना ज़रूरी है... जैसे... 

वर्ग संघर्ष के बिना नारीवाद वैसे ही है जैसे किटी पार्टी !

*

वर्ग संघर्ष की विचारधारा और राजनीति के बिना कला-साहित्य की सुन्दरतम कृति भी वैसी ही है जैसे 'विषरस भरा कनकघट' !

Saturday, February 08, 2025

 अध्ययन हमारे आसपास के माहौल में एक किस्म का जादुई प्रभाव पैदा कर देता है I

-- बाल्ज़ाक

Monday, October 28, 2024

 

मेरे पास एक विश्वविद्यालय की डिग्री है, मैंने चार किताबें और सैकड़ों निबन्ध लिखे हैं, लेकिन अभी भी मैं पढ़ने में ग़लतियांँ किया करता हूंँ। तुम मुझे 'गुड मॉर्निंग' लिखती हो और मैं उसे 'आई लव यू' पढ़ लेता हूँ।

-- महमूद दरवेश

Friday, May 31, 2024

 

कुछ लोग होते हैं जो बारिश को महसूस करते हैं। दूसरे सिर्फ़ भीगते हैं।

-- बॉब डिलन

Saturday, May 11, 2024


 "The best people possess a feeling for beauty, the courage to take risks, the discipline to tell the truth, the capacity for sacrifice. Ironically, their virtues make them vulnerable; they are often wounded, sometimes destroyed." 

-- Ernest Hemingway

 (A Farewell to Arms)

Monday, April 22, 2024

 

विश्व सर्वहारा के शिक्षक और सिद्धान्तकार तथा सोवियत क्रांति के महान नेता लेनिन की पुस्तक "कार्ल मार्क्स और उनकी शिक्षा" से एक महत्वपूर्ण उद्धरण

"लोग राजनीति में सदा छल और आत्म-प्रवंचना के नादान शिकार हुए हैं और तब तक होते रहेंगे, जब तक वे तमाम नैतिक, धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक कथनों, घोषणाओं और वायदों के पीछे किसी न किसी वर्ग के हितों का पता लगाना नहीं सीखेंगे। सुधारों और बेहतरी के समर्थक जब तक यह नहीं समझ लेंगे कि हर पुरानी संस्था, वह कितनी ही बर्बरतापूर्ण और सड़ी हुई क्यों न प्रतीत होती हो, किन्हीं शासक वर्गों के बल-बूते पर ही कायम रहती है, तब तक पुरानी व्यवस्था के संरक्षक उन्हें बेवकूफ बनाते रहेंगे।"

Sunday, March 24, 2024

 

मैंने कभी भी ऐसा कोई गधा नहीं देखा जो इंसान की तरह बात करता हो, लेकिन मैं बहुत सारे ऐसे इंसानों से मिला हूँ जो गधों की तरह बात करते हैं। 

हाइनरिख हाइने (महान जर्मन कवि)

(1797 - 1856) 


Friday, March 01, 2024

 

सारा महान साहित्य  इन दो में से एक कहानी होता है: एक इंसान किसी सफ़र पर निकल जाता है, या एक अजनबी शहर में आ जाता है। 

-- लेव तोल्स्तोय

Friday, February 23, 2024

 

प्रख्यात फ्रांसीसी निबन्धकार फ्रांसुआ दे ला रोशफूको (15 सितम्बर 1613 - 17 मार्च 1680) की कुछ दिलचस्प उक्तियाँ :

सबसे अधिक चालाकी का काम है अपनी चालाकी छुपा लेने की कुशलता !

*

पाखण्ड दुराचार द्वारा सदाचार को दी जाने वाली श्रद्धांजलि होती है I

*

हम अपनी छोटी ग़लतियों को सिर्फ़ इसलिए स्वीकार कर लेते हैं ताकि लोगों को यक़ीन दिला सकें कि हमने कोई बड़ी ग़लती नहीं की है I

*

ईर्ष्या में प्यार से अधिक आत्म-प्यार होता है !

*

हमारे सद्गुण अक्सर, वास्तव में, भेस बदले हुए दुर्गुणों से बेहतर नहीं होते !

*

सद्गुण लंबा सफ़र तय करता अगर अहम्मन्यता का साथ न होता !

**


Thursday, February 08, 2024

 

रवींद्रनाथ टैगोर (1916 में प्रकाशित उपन्यास ‘घरे बाइरे’ से कुछ उद्धरण )


“देश की सेवा करने को तैयार हूं, पर देश की वंदना करना देश का सत्यानाश करना है”। 


“(देश की) पूजा करने को मैं मना नहीं करता पर अन्य देशों में जो नारायण है, उसके प्रति विद्वेष रखते हुए यह पूजा किस प्रकार पूर्ण हो सकती है”।


“मेरा विश्वास है कि जो लोग देश को साधारण और सत्य भाव से देश समझकर मनुष्य पर मनुष्यवत श्रद्धा रखकर सेवा और भक्ति का उत्साह नहीं पाते, जो गुल मचाकर, मां कहकर देवी कहकर, मंत्र पढ़कर केवल उत्तेजना की ही खोज में रहते हैं, उनके मन में देश भक्ति का नहीं बल्कि नशेबाजी का ध्यान रहता है”।


“भारतवर्ष यदि कोई वास्तविक वस्तु है, तो उसमें मुसलमान भी मौजूद है”।


“देश से मतलब देश की मिट्टी से नहीं है, बल्कि देश की जनता से है”। 


“केवल गाय को ही अवध्य मानें और भैंस को अवध्य न मानें तो यह धर्म नहीं कोरा कट्टरपन है”।

***


Wednesday, November 29, 2023


 बुर्जुआ वर्ग के पास जनता का मानसिक वशीकरण करने के कितने ही साधन हैं! वह स्कूलों, धर्म, साहित्य, समाचारपत्रों और कला के माध्यम से जनता को अपने वश में लाने का प्रयास करता है! मज़दूर वर्ग को कमज़ोर करने के लिए, उसमें फूट डालने और उसे पथभ्रष्ट करने के लिए बुर्जुआ वर्ग किसी भी साधन को अछूता नहीं छोड़ता!! इस कुटिल कार्य में अवसरवादी उसका साथ देते हैं, वे जनता को, मज़दूरों को यह कहकर बहकाते हैं कि उन्हें पूँजीवाद के खिलाफ़  क्रांतिकारी संघर्ष चलाने  की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समाजवाद को क्रांति किये बिना, सुधार के जरिए ही हासिल किया जा सकता है। 

-- व्ला.इ.लेनिन

Monday, June 26, 2023


 "मेरा मानना है कि कला, संगीत और नाटक, इन सभी धंधों में आलोचना का धंधा सबसे गया-गुजरा धंधा होता है, निश्चित ही, इसका कोई  महत्व नहीं होता -- कोई अधिक महत्व तो कतई नहीं होता ... फिर भी इसे चलने दो। यह ईश्वर की इच्छा है कि हमारे पास आलोचक, और धर्म-प्रचारक, और संसद-सदस्य, और हास्य-रचनाकार (हास्य-कलाकार) हों और हम उनका बोझ उठायें!"

-- मार्क ट्वेन की आत्मकथा


Sunday, May 14, 2023

 

साधो , इसी नैतिकता ने यह सिखाया कि स्त्री डब्बे मे बन्द करने की चीज़ है। हमारा समाज मुरब्बे का बडा शौक़ीन है। वह बगीचे से फल तोड़कर लाता है , उसका मुरब्बा बनाकर रख लेता है और खाता रहता है। अब इस आधुनिक शिक्षा ने सब गड़बड़ कर दिया। स्त्रियांँ मुरब्बे के डब्बे मे रहती नहीं हैं। वे जब बाहर दिख जाती हैं , तब इस देश के पुरुष की आत्मा को बड़ी चोट पहुँचती है। शताब्दियों के उसके करे-धरे पर पानी फिर रहा है। नैतिकता का नाश हो रहा है। संस्कृति का पतन हो रहा है। साधो , उसका कर्तव्य है कि वह इसका विरोध करे। वह विद्रोह में आवाज़ें कसता है , छेड़छाड़ करता है , गाली बकता है। अब बताओ , उसका यह सात्विक पवित्र विद्रोह क्या निन्दा का पात्र है ??

-- हरिशंकर परसाई

Friday, May 05, 2023


(पूंजीवाद के विडंबनापूर्ण बुनियादी अंतरविरोध और मानवद्रोही चरित्र के बारे में मार्क्स के इस कथन में वैज्ञानिक परिशुद्धता के साथ ही अदभुत विरल काव्यात्मकता देखने को मिलती है । )

"हमारे युग में हर वस्तु अपने गर्भ में अपना विपरीत गुण धारण किए हुए प्रतीत होती है । हम देख रहे हैं कि मानव श्रम को कम करने और उसे फलदायी बनाने की अदभुत शक्ति से सम्पन्न मशीनें लोगों को भूखा मार रही हैं , उन्हे थकाकर चूर कर रही हैं । दौलत के नूतन स्रोतों को किसी अजीब जादू-टोना के जरिये अभाव के स्रोतों में परिणत किया जा रहा है । तकनीक की विजयें चरित्र के पतन से खरीदी जा रही हैं , और लगता है कि जैसे-जैसे मनुष्य प्रकृति को विजित करता जाता है, वैसे-वैसे वह दूसरे लोगों का अथवा अपनी ही नीचता का दास बनता जाता है । विज्ञान का शुद्ध प्रकाश तक अज्ञान की अंधेरी पार्श्वभूमि के अलावा और कहीं आलोकित होने में असमर्थ प्रतीत होता है । हमारे सारे आविष्कारों तथा प्रगति का यही फल निकलता प्रतीत होता है कि भौतिक शक्तियों को बौद्धिक जीवन प्रदान किया जा रहा है तथा मानव जीवन को प्रभावहीन बनाकर भौतिक शक्ति बनाया जा रहा है । एक ओर आधुनिक उद्योग और विज्ञान के बीच, और दूसरी ओर ,आधुनिक कंगाली तथा अधःपतन के बीच का यह बैरभाव, हमारे युग की उत्पादक शक्तियों तथा सामाजिक सम्बन्धों के बीच का यह बैरभाव स्पृश्य, दुर्दमनीय तथा अकाट्य तथ्य है ।"

--- कार्ल मार्क्स ( People's Paper की जयंती पर भाषण )

_________________________


''पूँजी का एकाधिकार उत्पादन की उस प्रणाली के लिए एक बंधन बन जाता है , जो इस एकाधिकार के साथ-साथ और उसके अंतर्गत जन्मी है और फूली-फली है । उत्पादन के साधनों का केन्द्रीकरण और श्रम का समाजीकरण अन्त में एक ऐसे बिन्दु पर पहुँच जाते हैं , जहाँ वे अपने पूँजीवादी खोल के भीतर नहीं रह सकते । खोल फट जाता है । पूँजीवादी निजी स्वामित्व की मौत की घंटी बज उठती है । सम्पत्ति-हरण करने वालों की सम्पत्ति का हरण हो जाता है ।" --कार्ल मार्क्स ('पूँजी' , खंड - एक)

Monday, February 20, 2023

 

धनी आदमी के घर में थूकने की कोई जगह नहीं होती, सिवा उसके चेहरे के! 

-- यूनानी दार्शनिक दियोजेनस

Monday, December 19, 2022


जो सच है उसे सामने लाओ I उसे इसतरह लिखो कि बात एकदम स्पष्ट हो I और फिर अपनी अंतिम साँस तक उसकी हिफाज़त करो I

-- लुडविग बोल्ट्ज़्मैन

(आस्ट्रियाई भौतिकशास्त्री और दार्शनिक)

Friday, November 04, 2022


तुम किसी और आदमी के रास्ते से होकर अपने बुढ़ापे तक नहीं पहुँच सकते! मेरी आदतें मेरी ज़िन्दगी की हिफाज़त करती हैं, लेकिन वही तुम्हारी जान ले सकती हैं! 

-- मार्क ट्वेन

Wednesday, September 28, 2022

 

क्रांतिकारियों के सक्रिय ग्रुप की मुख्‍य जिम्‍मेदारी, जनता तक पहुँचने और उन्‍हें सक्रिय बनाने की तैयारी में होती है। यही हैं वे चलते-फिरते दृढ़ इरादों के लोग जो राष्‍ट्र को जुझारू जीवनी शक्ति देंगे। ज्‍यों-ज्‍यों परिस्थितियाँ पकती हैं तो इन्‍हीं क्रांतिकारी बुद्धिजीवियों -- जो बुर्जुआ व पेटी बुर्जुआ से आते हैं और कुछ समय तक इसी वर्ग से आते भी रहेंगे, लेकिन जिन्‍होंने स्‍वयं को इस वर्ग की परम्‍पराओं से अलग कर लिया होता है -- से क्रांतिकारी पार्टी बनेगी और फिर इसके गिर्द अधिक से अधिक सक्रिय मज़दूर-किसान और छोटे दस्‍तकार राजनीतिक कार्यकर्ता जुड़ते रहेंगे। लेकिन मुख्‍य तौर यह क्रांतिकारी बुद्धिजीवियों, स्त्रियों  व पुरुषों की पा‍र्टी होगी, जिनकी मुख्‍य जिम्‍मेदारी यह होगी कि वे योजना बनायें, फिर उसे लागू करें, प्रोपेगेण्‍डा या प्रचार करें, अलग-अलग यूनियनों में काम शुरू कर उनमें एकजुटता लायें, उनके एकजुट हमले की योजना बनायें, सेना व पुलिस को क्रांति समर्थक बनायें और उनकी सहायता या अपनी अन्‍य शक्तियों से विद्रोह या आक्रमण की शक्‍ल में क्रांतिकारी टकराव की स्थिति बनायें, लोगों को विद्रोह के लिए प्रयत्‍नशील करें और समय पड़ने पर निर्भीकता से नेतृत्‍व दे सकें।

वास्‍तव में वही आन्‍दोलन का दिमाग हैं। इसीलिए उन्‍हें दृढ़ चरित्र की ज़रूरत होगी, यानी पहलकदमी और क्रांतिकारी नेतृत्‍व की क्षमता। उनकी समझ राजनीतिक, आर्थिक और ऐतिहासिक समस्‍याओं, सामाजिक रुझानों, प्रगतिशील विज्ञान, युद्ध के नये वैज्ञानिक तरीकों और उसकी कला आदि के अनुशासित भाव से किये गये गहरे अध्‍ययन पर आधारित होनी चाहिए। क्रांति परिश्रमी विचारकों और परिश्रमी कार्यकर्ताओं की पैदावार होती है। दुर्भाग्‍य से भारतीय क्रांति का बौद्धिक पक्ष हमेशा दुर्बल रहा है, इसीलिए क्रांति की अत्‍यावश्‍यक चीज़ों और किये कामों के प्रभाव पर ध्‍यान नहीं दिया जाता रहा है। इसीलिए एक क्रांतिकारी को अध्‍ययन-मनन अपनी पवित्र जिम्‍मेदारी बना लेना चाहिए।

--- भगतसिंह (फाँसी के पहले लिखे गये अंतिम महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज़ 'नौजवान राजनीतिक कार्यकर्ताओं के नाम पत्र' से, फरवरी, 1931)

Tuesday, August 24, 2021

 


परिभाषित करने का मतलब होता है सीमाओं में बाँध देना! 

-- ऑस्कर वाइल्ड

;;;;;;;;;;;;;;


एक लेखक का दिल, एक कवि का दिल, एक कलाकार का दिल, एक संगीतकार का दिल हमेशा टूटा हुआ दिल होता है। उसी टूटी हुई खिड़की से हम दुनिया को देखते हैं।

-- एलिस वॉकर

**************


मनुष्य   का ज्ञान व्यवहार की कसौटी के जरिये छलांग भर कर एक नयी मंजिल पर पहुँच जाता है | यह छलांग पहले की छलांग से और ज्यादा महत्वपूर्ण होती है | क्योंकि सिर्फ यही  छलांग ज्ञानप्राप्ति की पहली छलांग  अर्थात वस्तुगत  बाहय जगत को प्रतिबिम्बित करने के दौरान बनने वाले विचारों , सिद्धान्तों , नीतियों , योजनाओं अथवा उपायों के सही होने अथवा गलत होने को साबित करती है | सच्चाई को परखने का दूसरा कोई तरीका नहीं है | यही नहीं , दुनिया का ज्ञान प्राप्त करने का सर्वहारा वर्ग का एकमात्र उद्देश्य है उसे बदल डालना | अक्सर सही ज्ञान की प्राप्ति केवल पदार्थ से चेतना की तरफ जाने और फिर चेतना से पदार्थ की तरफ लौटने की प्रक्रिया को , अर्थात व्यवहार से ज्ञान की तरफ जाने और फिर ज्ञान से व्यवहार की तरफ लौट आने की प्रक्रिया को बार-बार दुहराने से ही होती है | यही मार्क्सवाद का ज्ञान-सिद्धान्त है , द्वंद्वात्मक भौतिकवाद का ज्ञान-सिद्धान्त है |

---माओ त्से-तुंग  ( सही विचार कहाँ से आते हैं ? )

Monday, August 23, 2021

यह पागल समुद्रों की आवाज़ थी,

एक प्रचण्ड दहाड़,

जिसने तुम्हारे बच्चे का हृदय

चकनाचूर कर दिया, जो बहुत 

मानवीय था

और बहुत नरम।

-- आर्थर रिम्बो

 (From 'Ophelia', in  "Selected Poems and Letters".Translated by Jeremy Harding and John Sturrock.)

Sunday, August 22, 2021

 

जो भी व्यक्ति शोर की जगह संगीत चाहता है, दिलबहलाव की जगह उल्लास चाहता है, सोना की जगह अंतरात्मा चाहता है, कारोबार की जगह सृजनात्मक काम चाहता है,  मूर्खता की जगह जोशो-जुनून चाहता है, उसके लिए हमारी इस क्षुद्रता भरी, घिसी-पिटी दुनिया में कोई जगह नहीं होती।

-- हरमन हेस्से (1877-1962)

( जर्मन-स्विस कवि, उपन्यासकार, चित्रकार)


...........................


इंद्रधनुष का अंत कहाँ होता है,

तुम्हारी आत्मा में या क्षितिज पर?

--पाब्लो नेरूदा, 'सवालों की किताब'

Tuesday, August 17, 2021


मातृभूमि की सत्य कल्पित महिमा के गीत सभी जातियों मे गाये जाते है। ध्रुव प्रदेश का निवासी जो दस फिट बर्फ़ खोदकर एक मछली निकालकर खाता है , वह भी गाता है कि धन्य है मेरा देश ! यह पृथ्वी पर स्वर्ग है ! और रेगिस्तान का आदमी , जो ऊँट का पेट चीरकर पानी निकालकर पीता है , वह भी गाता है कि बलिहारी है इस देश की ! जब आदमी ऐसे गीत गाकर मगन हो जाता है तब नेताओं का काम आसान हो जाता है। वे उसे सिखाते हैं -- 'अब कहो कि मैं इस स्वर्गोपम मातृभूमि के लिए शीश कटा दूँगा ।' बस इसके बाद लोग गीत गाते हुए भूखों भी मर लेंगे और युद्ध छेड़ दो तो सिर कटाने भी पहुँच जायेंगे ।

-- हरिशंकर परसाई

*************


धरती के पास संगीत उनके लिए है जो सुनते हैं।

-- विलियम शेक्सपियर

Sunday, August 15, 2021

 

"पीछे मुड़कर जब बदतरीन वक़्तों पर निगाह डालते हैं तो हमेशा ऐसा लगता है कि वे ऐसे वक़्त हुआ करते थे जब ऐसे लोग हुआ करते थे जो निरपेक्ष आस्था और निरपेक्ष कठमुल्लेपन के साथ किसी चीज़ में विश्वास करते थे । और वे इस मामले में इतने संजीदा हुआ करते थे कि इस बात पर ज़ोर देते थे कि बाक़ी सारी दुनिया भी उनके साथ सहमत हो । और उसके बाद, इस बात पर क़ायम रहने के लिए कि वो जो भी कहते रहे हैं वह सच है;  वो कुछ ऐसी चीज़ें करते थे जो उनकी अपनी ही मान्यताओं से सीधे-सीधे बेमेल हुआ करती थीं।"

-- रिचर्ड फ़ाइनमैन (विख्यात भौतिक विज्ञानी)

Thursday, July 29, 2021

 


इस समूची दुनिया में, जहाँ भी बादल हैं और परिंदे हैं और इंसानी आँसू हैं, वहाँ मैं घर जैसा महसूस करती हूँ।

-- रोज़ा लक्ज़मबर्ग

Wednesday, July 28, 2021


हर सच्चे कवि की अपने तरीके से एक प्रतिबद्धता होती है और उसने मुश्किल से चीन्हे जाने वाले नियामकों और उत्पादन के मार्गदर्शकों से निर्देश की कभी प्रतीक्षा नहीं की I हाँ, यह स्वाभाविक है कि पेशेवर कवियों ने अक्सर अपने संरक्षकों, युवराजों और अभयदाताओं के प्रति अपने उदगार व्यक्त किये हैं पर फिर भी कविता का इतिहास ऐसी महान रचनाओं का इतिहास भी है जिन्होंने किसी भी किस्म की निरंकुशता को स्वीकार नहीं किया है I कोई कविता अपने समय में प्रचलित प्रतिबद्धता के अर्थ को पूरा करे या न करे पर वह अपने समय का प्रत्युत्तर ज़रूर होती है I ग़लती यह मान लेने में है कि यह प्रत्युत्तर विद्युत् की गति से तेज़ी से और तत्काल उपलब्ध होना चाहिए I यदि दुनिया में होल्डरिन के लिए जगह है तो ब्रेष्ट के लिए भी जगह है I एक दूसरी ग़लती यह सोचने में है कि कविता के इस प्रत्युत्तर को आँकड़ों से नापा जा सकता है या जिन कवियों के अधिक पाठक हैं वे ही अधिक महत्वपूर्ण हैं या बाज़ार की माँग को सर्वश्रेष्ठ तरीके से पूरा करना ही सबकुछ है I और, इसतरह हम कविता को कुछ इसतरह की चीज़ बना देते हैं मानो उसका उद्देश्य बिकना है I

-- इयुजेनियो मोंताले (चर्चित इतालवी कवि और गद्यकार)

(12 अक्टूबर 1896 - 12 सितम्बर 1981)

Saturday, July 24, 2021



''दूसरों के लिए प्रकाश की एक किरण बनना, दूसरों के जीवन को देदीप्यमान करना, यह सबसे बड़ा सुख है जो मानव प्राप्त कर सकता है। इसके बाद कष्टों अथवा पीड़ा से, दुर्भाग्य अथवा अभाव से मानव नहीं डरता। फि‍र मृत्यु का भय उसके अन्दर से मिट जाता है, यद्यपि, वास्तव में जीवन को प्यार करना वह तभी सीखता है। और, केवल तभी पृथ्वी पर आँखें खोलकर वह इस तरह चल पाता है कि जिससे कि वह सब कुछ देख, सुन और समझ सके; केवल तभी अपने संकुचित घोंघे से निकलकर वह बाहर प्रकाश में आ सकता है और समस्त मानवजाति के सुखों और दुःखों का अनुभव कर सकता है। और केवल तभी वह वास्तविक मानव बन सकता है।''  

– फे़लिक्स ज़र्ज़िंस्की

Thursday, July 22, 2021

बेंजामिन फ्रैंकलिन के कुछ चुनिंदा 'वन लाइनर्स':


बेंजामिन फ्रैंकलिन के कुछ चुनिंदा 'वन लाइनर्स':

 ......................................


तैयारी में नाकामयाब होने का मतलब होता है नाकामयाब होने की तैयारी करना।

*

कुछ लोग पच्चीस की उम्र में मर जाते हैं और पचहत्तर की उम्र तक दफ़नाये नहीं जाते।

*

जहाँ आज़ादी है, वही मेरा देश है।

*

आराम की ज़िन्दगी और काहिली की ज़िन्दगी दो चीज़ें हैं। क़ब्र में सोने के लिए बहुत वक़्त मिलेगा।

*

अपने में लिपटा हुआ आदमी एक बेहद छोटी-सी गठरी मात्र होता है।

*

तुम देर कर सकते हो, लेकिन वक़्त देर नहीं करता।

*

जब तुम्हारा बदलना ख़त्म हो जाता है, तुम ख़त्म हो जाते हो।

*

वह जो बहाने बनाने में माहिर होता है, शायद ही किसी और काम में माहिर होता हो।

*

ज़िन्दगी की ट्रैजे़डी यह है कि हम बूढ़े बहुत जल्दी हो जाते हैं और समझदार बहुत देर से।

*

अज्ञानी होना शर्म की बात नहीं है, सीखने का इच्छुक न होना शर्म की बात है।

*

मुझे बताओगे, मैं भूल जाऊँगा। मुझे पढ़ाओगे, मैं याद कर लूँगा। मुझे शामिल करोगे, मैं समझूँगा।

*

वह, जो महज़ उम्मीदों पर ज़िन्दा है, भूखों मरेगा।

*

जो चीज़ गुस्से से शुरू होती है, शर्म पर जाकर ख़त्म होती है।

*

कुछ ऐसा लिखो जो पढ़ने लायक हो, या कुछ ऐसा करो जो लिखने लायक हो।

*

अच्छी साख के लिए बहुत सारे अच्छे काम करने पड़ते हैं, और उसे खो देने के लिए सिर्फ़ एक बुरा काम।

*

वे लोग जो थोड़ी-सी, अस्थाई सुरक्षा पाने के लिए अपनी बुनियादी आज़ादी को छोड़ देते हैं, वे न तो आज़ादी के हक़दार होते हैं, न ही सुरक्षा के।

*

काम करने वाला एक ख़ुश आदमी होता है। काहिल आदमी दयनीय होता है।

*

जो ख़ुद को ही प्यार करने लगता है, उसका कोई प्रतिस्पर्धी नहीं होता।

*

चालबाजी और छल-कपट मूर्खों के काम होते हैं। उनके पास ईमानदार होने लायक दिमाग़ ही नहीं होता।

*

तजु़र्बा एक मँहगा स्कूल होता है लेकिन मूर्ख किसी और तरीके से सीखते ही नहीं।

*

अगर तुम प्यार पाना चाहते हो तो प्यार करना सीखो और प्यार किये जाने के क़ाबिल बनो।

*

आस्था के जरिए चीज़ों को देखने का रास्ता तर्कणा की आँखों को बन्द कर देने का रास्ता होता है।

*

विवेक के मंदिर की सीढ़ी हमारी अपनी अज्ञानता का बोध होता है।

*

समूची मानव जाति की तीन श्रेणियाँ होती हैं: जो गतिमान हो सकते हैं, जो गतिमान नहीं हो सकते, और, जो गतिमान होते हैं।

*

एक मकान तबतक एक घर नहीं होता, जबतक उसमें शरीर के अलावा दिमाग़ के लिए भी आग और भोजन न हो।

*

मेहमान, तीन दिन बाद, मछली की तरह बास मारने लगते हैं।

*

शादी के पहले अपनी आँखें पूरी खुली रखो, और शादी के बाद आधी बंद।

*

शराब इस बात का पुख़्ता सबूत है कि ईश्वर हमें प्यार करता है और हमें ख़ुश देखना चाहता है।

*

मैं रोज़ सुबह नौ बजे जगता हूँ, लपककर अख़बार उठाता हूँ और शोक-संदेश वाला पेज देखता हूँ। जब उसमें मेरा नाम नहीं होता तो मैं उठ जाता हूँ।

-- बेंजामिन फ्रैंकलिन (1706-1790)

(बहुज्ञ विद्वान, प्रबोधनकार लेखक, राजनीतिक दार्शनिक, वैज्ञानिक, कूटनीतिज्ञ, अमेरिकी बुर्जुआ जनवादी क्रान्ति के एक अग्रणी सिद्धान्तकार और प्रोपेगैण्डिस्ट)

Saturday, May 29, 2021



"जाहिर है कि भारत के लिए समाधान सिर्फ़ समाजवाद ही हो सकता है, केवल वही आपूर्ति के साथ बढ़ती मांँग पैदा कर सकता है, एक ऐसा समाधान जिसका इस्तेमाल न केवल उन्नत देश, बल्कि पिछड़े देश भी कर सकते हैं (जैसा कि चीन के उदाहरण से स्पष्ट है) और जिसके बिना नियोजन का कोई मतलब नहीं। लेकिन जिस तरह भारतीय बुर्जुआ वर्ग उत्पादन के लिए नवीनतम विदेशी  मशीनरी का आयात करता है, ठीक उसी तरह, जब सभी विकल्प विफल हो जायेंगे तो वह राजनीति में भी नवीनतम पूँजीवादी विकासों का  आयात करेगा। और इसका मतलब है फ़ासिज़्म, अंततोगत्वा, समाजवाद का एकमात्र संभव विकल्प! और अहमियत रखने वाले दायरों में अभी ही एक "मज़बूत आदमी" की ज़रूरत की बात होने भी लगी है।"

-- डी.डी.कोसम्बी: 'ऑन द क्लास स्ट्रक्चर ऑफ़ इंडिया' ('एक्ज़ास्परेटिंग एस्सेज़')

यह निबंध अक्टूबर'1954 में न्यूयॉर्क से प्रकाशित होने वाले सुविख्यात मार्क्सवादी जर्नल 'मंथली रिव्यू' में प्रकाशित हुआ था। यह उस महान मार्क्सवादी इतिहासकार की दूरदृष्टि ही थी कि उन्होंने उसी समय यह समझ लिया था कि भारतीय बुर्जुआ वर्ग ने विकास का जो मार्ग चुना है, वह एक दिन अपने संतृप्ति-बिन्दु तक पहुँच जायेगा और फिर पश्चिमी ढंग का निजी क्षेत्र की प्रधानता वाला अर्थतंत्र और फ़ासिस्ट राजनीतिक तंत्र ही उसके सामने एकमात्र विकल्प होगा। ग़ौरतलब यह भी है कि कोसम्बी ने उसीसमय स्पष्ट कहा था कि समाजवाद के बिना नियोजन का कोई मतलब नहीं और यह कि नियोजन अपने आप में समाजवाद नहीं होता। 'पब्लिक सेक्टर' और 'प्लानिंग' को ही समाजवाद समझने वाले लिब्बू और चोचल ढेलोक्रेट घोंचू तथा संसदीय जड़वामन"कम्युनिस्ट" आज भी इस बात को नहीं समझते और उन जवाहरलाल नेहरू में उन्हें एक समाजवादी दीखता रहता है जिनके बुर्जुआ वर्ग-चरित्र को कोसम्बी 1950 के दशक में ही भलीभांँति समझ रहे थे।

Friday, May 14, 2021


साधो , इसी नैतिकता ने यह सिखाया कि स्त्री डब्बे मे बन्द करने की चीज़ है। हमारा समाज मुरब्बे का बडा शौक़ीन है। वह बगीचे से फल तोड़कर लाता है , उसका मुरब्बा बनाकर रख लेता है और खाता रहता है। अब इस आधुनिक शिक्षा ने सब गड़बड़ कर दिया। स्त्रियां मुरब्बे के डब्बे मे रहती नही है। वे जब बाहर दिख जाती है , तब इस देश के पुरुष की आत्मा को बडी चोट पहुँचती है। शताब्दियों के उसके करे धरे पर पानी फिर रहा है। नैतिकता का नाश हो रहा है। संस्कृति का पतन हो रहा है। साधो , उसका कर्तव्य है कि वह इसका विरोध करे। वह विद्रोह में आवाजे कसता है , छेड़छाड़ करता है , गाली बकता है। अब बताओ , उसका यह सात्विक पवित्र विद्रोह क्या निंदा क पात्र है ??

-- हरिशंकर परसाई

*****


जो कमज़ोर होते हैं वे लड़ते नहीं । 

जो उनसे अधिक मज़बूत होते हैं 

वे लड़ सकते हैं घंटे भर के लिए । 

जो और अधिक मज़बूत होते हैं , वे फिर भी 

लड़ सकते हैं कई वर्षों तक । 

सबसे अधिक मज़बूत लोग लड़ते हैं 

अपनी पूरी ज़िंदगी । 

वही हैं जो अपरिहार्य होते हैं । 

-- बेर्टोल्ट ब्रेष्ट

**********


और अब , अगर तुम बोलते हो , तुम्हें मरना होगा 

अगर चुप रहते हो , तुम्हें मरना होगा 

तो बोलो और बोलकर मरो । 

--ताहर जियात 

(प्रगतिशील अल्जीरियन कवि जिनकी एक इस्लामी कट्टरपंथी गुट ने1993 में हत्या कर दी)

**********


जो चीज़ चोट पहुँचाती है, उसके बारे में ठोस और स्पष्ट शब्दों में लिखो!

-- अर्नेस्ट हेमिंग्वे

*************


"कला वह झूठ है जो हमें सच का अहसास करने में सक्षम बनाती है।"

-- पाब्लो पिकासो

***********


वह जो चीज़ों से किनारा करके खड़ा रहता है , उसके साथ यह जोखिम होता है कि वह अपने आप को दूसरों से बेहतर समझने लगे और समाज की अपनी  आलोचना का दुरुपयोग अपने निजी हितों के लिए विचारधारा के तौर पर करने लगे । 

---थियोडोर अडोर्नो

*************


बहुत सारे लोग सोचते हैं कि वे सोच रहे हैं, जबकि वे अपने पूर्वाग्रहों को पुनर्व्यवस्थित कर रहे होते हैं।

-- विलियम जेम्स (1842-1910)

अमेरिकी दार्शनिक, इतिहासकार, मनोवैज्ञानिक


*********


इतिहास उदाहरणों के जरिए दर्शन की शिक्षा है।

-- थूसीडायड्स (प्राचीन यूनानी इतिहासकार और सेनापति)


****************


Segui il tuo corso, e lascia dir le genti ! 

(तुम अपनी  राह  चलते  चलो, लोग  कुछ  भी कहें, कहने  दो!)

-- दान्‍ते  की  उक्ति जो मार्क्‍स को प्रिय थी, इसी से  'पूँजी' खण्‍ड एक की भूमिका उन्‍होंने समाप्‍त की थी।


********


छल-कपट करके सफल होने से बेहतर है सम्मान के साथ विफल हो जाना।

-- सोफ़ोक्लीज़


**********


कुछ न कहना ... ... कभी-कभी बहुत कुछ कहता है ।

-- एमिली डिकिंसन


*************


मैं ऐसे सवाल पसंद करूँगा जिनके जवाब नहीं दिये जा सकते हों, बनिस्बत ऐसे जवाबों के जिनपर सवाल नहीं उठाये जा सकता हों।

-- रिचर्ड फ़ाइनमैन

(विख्यात भौतिक विज्ञानी)


************


अगर लोगों के लिए न्याय नहीं, तो सरकार के लिए भी शान्ति नहीं !

-- एमिलिआनो ज़पाटा

(8 अगस्त,1879-10 अप्रैल,1919), मेक्सिकन क्रान्तिकारी


****************


बैठे रहना और चीज़ों पर गौर करते रहना आसान होता हैI जो कठिन होता है, वह है उठ खड़ा होना और कार्रवाई में उतरना।

-- बाल्ज़ाक


*************


यह दुनिया मेरी वर्कशॉप है। यह मेरा घर नहीं है।

-- अब्बास कियारोस्तामी

विश्वख्यात ईरानी फ़िल्मकार


************


"मेरा मानना है कि कला, संगीत और नाटक, इन सभी धंधों में आलोचना का धंधा सबसे गया-गुजरा धंधा होता है, निश्चित ही, इसका कोई  महत्व नहीं होता -- कोई अधिक महत्व तो कतई नहीं होता ... फिर भी इसे चलने दो। यह ईश्वर की इच्छा है कि हमारे पास आलोचक, और धर्म-प्रचारक, और संसद-सदस्य, और हास्य-रचनाकार (हास्य-कलाकार) हों और हम उनका बोझ उठायें!"

-- मार्क ट्वेन की आत्मकथा


************


सच्चाई उनको कत्तई मत बताओ जो उसके काबिल नहीं।

-- पाब्लो नेरूदा


**************


मौत से डरो मत! वह आधी-अधूरी ज़िन्दगी की तुलना में कम भयावह होती है।

-- बेर्टोल्ट ब्रेष्ट

************

  जो लोग सच जान ही नहीं पाते वे अहमक हैं, लेकिन जो जानत-बूझते हुए सच को झूठ बताते हैं, वे अपराधी हैं। 

   -- बेर्टोल्ट ब्रेष्ट

********


समय एक खेल है जिसे सबसे खूबसूरत तरीके से बच्चे खेलते हैं।

-- हेराक्लिटस




Monday, May 10, 2021

और फ़िर एक और राज़ की बात है ।  प्रतीकवाद जैसी कोई चीज़ नहीं है । समुद्र समुद्र है । बूढ़ा आदमी बूढ़ा आदमी है। लड़का लड़का है और मछली मछली है । जो शार्क है वह दूसरे शार्कों से न अच्छी है, न बुरी । लोग प्रतीकवाद की जितनी बातें करते हैं, सब बकवास है । जो चीज़ इससे आगे की है, वह वही है जो तुम जानने के बाद आगे की चीज़ के रूप में देखते हो ।

-- अर्नेस्ट हेमिंग्वे 

चुने हुए पत्र (1917-1961)

*************


घुप्प अँधेरा है, लेकिन कविता फिर भी वहाँ मौजूद है, और वह वहाँ तुम्हारे लिए मौजूद है।

-- अब्बास कियारोस्तामी

(विश्वख्यात ईरानी फ़िल्मकार)


****


सच बोलने से अधिक कठिन, और चापलूसी करने से अधिक आसान, इस दुनिया में कुछ भी नहीं ।

-- फ़्योदोर दोस्तोयेव्स्की

****

अगर तुम्हें किसी की कहानी पसन्द नहीं, तो अपनी ख़ुद की लिखो ।

-- चिनुआ अचेबे

****

वर्ग संघर्ष के बिना पर्यावरणवाद वैसे ही है जैसे बागवानी करना ।

-- चिको मेण्डेस

*****

जिसमें लोगों को नाराज़ करने की हिम्मत नहीं होती, वह ईमानदार इंसान नहीं होता है।

-- टॉमस पेन





Thursday, May 06, 2021

 


"उस संवाद से अधिक बोरियत भरी और कोई चीज़ नहीं होती जिसमें हर व्यक्ति एक-दूसरे से सहमत होता है ।"

-- मिशेल द मोंतैन्य (1533-1592, फ़्रांसीसी पुनर्जागरण के महत्वपूर्ण दार्शनिक जिन्होंने शेक्सपियर, वोल्तेयर, मोंतेस्क्यू, देकार्त, डार्विन और पास्कल आदि को गहराई से प्रभावित किया था)

***


"सिंहासन भले ही दुनिया का सबसे ऊँचा हो, बैठने के लिए अपना ख़ुद का पेंदा होना ज़रूरी है !"

-- मिशेल द मोंतैन्य (1533-1592, फ़्रांसीसी पुनर्जागरण के महत्वपूर्ण दार्शनिक जिन्होंने शेक्सपियर, वोल्तेयर, मोंतेस्क्यू, देकार्त, डार्विन और पास्कल आदि को गहराई से प्रभावित किया था)

Tuesday, May 04, 2021

कार्ल मार्क्स के कुछ उद्धरण...


 "हमारे युग में हर वस्तु अपने गर्भ में अपना विपरीत गुण धारण किए हुए प्रतीत होती है । हम देख रहे हैं कि मानव श्रम को कम करने और उसे फलदायी बनाने की अदभुत शक्ति से सम्पन्न मशीनें लोगों को भूखा मार रही हैं , उन्हे थकाकर चूर कर रही हैं । दौलत के नूतन स्रोतों को किसी अजीब जादू-टोना के जरिये अभाव के स्रोतों में परिणत किया जा रहा है । तकनीक की विजयें चरित्र के पतन से खरीदी जा रही हैं , और लगता है कि जैसे-जैसे मनुष्य प्रकृति को विजित करता जाता है, वैसे-वैसे वह दूसरे लोगों का अथवा अपनी ही नीचता का दास बनता जाता है । विज्ञान का शुद्ध प्रकाश तक अज्ञान की अंधेरी पार्श्वभूमि के अलावा और कहीं आलोकित होने में असमर्थ प्रतीत होता है । हमारे सारे आविष्कारों तथा प्रगति का यही फल निकलता प्रतीत होता है कि भौतिक शक्तियों को बौद्धिक जीवन प्रदान किया जा रहा है तथा मानव जीवन को प्रभावहीन बनाकर भौतिक शक्ति बनाया जा रहा है । एक ओर आधुनिक उद्योग और विज्ञान के बीच, और दूसरी ओर ,आधुनिक कंगाली तथा अधःपतन के बीच का यह बैरभाव, हमारे युग की उत्पादक शक्तियों तथा सामाजिक सम्बन्धों के बीच का यह बैरभाव स्पृश्य, दुर्दमनीय तथा अकाट्य तथ्य है ।" 

--- कार्ल मार्क्स 

( People's Paper की जयंती पर भाषण )

*

"पूँजी का एकाधिकार उत्पादन की उस प्रणाली के लिए एक बंधन बन जाता है , जो इस एकाधिकार के साथ-साथ और उसके अंतर्गत जन्मी है और फूली-फली है । उत्पादन के साधनों का केन्द्रीकरण और श्रम का समाजीकरण अन्त में एक ऐसे बिन्दु पर पहुँच जाते हैं , जहाँ वे अपने पूँजीवादी खोल के भीतर नहीं रह सकते । खोल फट जाता है । पूँजीवादी निजी स्वामित्व  की मौत की घंटी बज उठती है । सम्पत्ति-हरण करने वालों की सम्पत्ति का हरण हो जाता है ।"

--कार्ल मार्क्स  ('पूँजी' , खंड - एक)

*

"... हाँ, तो आपके पत्र का उत्‍तर मैंने क्‍यों नहीं दिया? इसलिए कि इस दरम्‍यान मैं बराबर मौत के कगार पर खड़ा लड़खड़ा रहा था। ऐसी हालत में ज़रूरी था कि उस हर क्षण को, जिसमें मैं काम कर सकता था, मैं अपनी पुस्‍तक को पूरा करने में लगाता। इस पुस्‍तक को मैंने अपनी तन्‍दुरुस्‍ती, खुशी तथा परिवार सबको होम कर दिया है। मेरा ख़याल है कि इस सफाई में और कुछ जोड़ने की ज़रूरत अब नहीं है। अक्‍ल के पुतले तथाकथित ''व्‍यावहारिक'' व्‍यक्तियों के नाम से ही मुझे हँसी आ जाती है। अगर कोई बैल बनना चाहता है तो अवश्‍य मानव-जाति के दुख-दर्दों की तरफ से आँखें चुराकर स्‍वयं अपनी चमड़ी की देखभाल वह कर सकता हैं। किन्‍तु, अपनी किताब को, कम-से-कम पाण्‍डुलिपि के रूप में पूरे तौर से समाप्‍त किये बिना  ही यदि मैं चल बसता तो अपने को मैं सचमुच एक ''अव्‍यावहारिक'' आदमी समझता। 

किताब का पहला खण्‍ड कुछ ही हफ्तों में हैम्‍बर्ग से प्रकाशित हो जायेगा। उसे ओट्टो मैसमर प्रकाशित कर रहे हैं। किताब का नाम है: 'पूँजी। राजनीतिक अर्थशास्‍त्र की आलोचना'।"

-- कार्ल मार्क्‍स

(ए.मेयर के नाम लिखे गये एक पत्र का अंश, 30अप्रैल,1867)

*

"चूँकि मैं हर प्रकार की व्‍यक्ति-पूजा के विरुद्ध हूँ, इसलिए अन्‍तर्राष्‍ट्रीय संघ के अस्तित्‍व-काल में उन अनगिनत सन्‍देशों को पब्लिक के सामने जाहिर करने की अनुमति मैंने कभी नहीं दी जो मेरी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए भिन्‍न-भिन्‍न देशों से जबर्दस्‍ती मेरे पास भेजे गये हैं। सिवा इसके कि उनके भेजने वालों को डाँट देने के लिए मैंने कभी कुछ लिख दिया हो, आम तौर से ऐसे संदेशों का मैंने कभी जवाब तक नहीं दिया। कम्‍युनिस्‍टों के अपने प्रथम गुप्‍त संगठन में एंगेल्‍स और मैं इस शर्त पर शामिल हुए थे कि उसके नियमों में से हर उस चीज़ को निकाल दिया जायेगा जिससे सत्‍ता के प्रति अन्‍ध-भक्ति की भावना को बढ़ावा मिल सकता है।"

--कार्ल मार्क्‍स

(डब्‍ल्‍यू. ब्‍लौस के नाम लिखे गये एक पत्र का अंश, 10नवम्‍बर,1877)


*

"The seperation of 'public works' from  the state,and their migration into the domain of works undertaken by capital itself,indicates the degrees to which the real community has constituted itself in the form of capital."

--Karl Marx (Grundrisse)

" 'सार्वजनिक कार्यों' का राज्यसत्ता से पृथक्करण और उनका स्वयं पूँजी द्वारा हाथ में लिये गये  कामों के दायरे में स्थानान्तरण उस हद की ओर इशारा करता है जिस हद तक  वास्तविक समुदाय ने स्वयं को ही  पूँजी के रूप में संघटित कर लिया है I "

-- कार्ल मार्क्स  ('ग्रुन्द्रिस्से')

*

"While miser is merely a capitalist gone mad,the capitalist is a rational miser." 

--Karl Marx (CAPITAL,Vol.-1,Chapter-4.)

" कंजूस, जहाँ महज़ एक ऐसा पूँजीपति होता है जो पागल हो गया हो, वहीं  पूँजीपति एक तार्किक कंजूस होता है I"

-- कार्ल मार्क्स ('पूँजी' खण्ड -एक, अध्याय - चार)

*

''मैं यहाँ सभी विद्यमान अवस्‍थाओं की निर्मम आलोचना की बात  कर रहा हूँ। यह आलोचना दो अर्थों में निर्मम होनी चाहिए: यह स्‍वयं अपने ही निष्‍कर्षों से भयभीत नहीं होती और सत्‍ताधारियों से टकराव से बचने की कोशिश नहीं करती।''

कार्ल मार्क्‍स (Deutsch - Franzo sische Jahrbucher से पत्र, 1843)

*

'' ... जब एक आदमी विज्ञान को एक ऐसे दृष्टिकोण के अनुकूल बनाने की चेष्‍टा करता है, जो स्‍वयं विज्ञान से नहीं (चाहे यह कितना ही ग़लत क्‍यों न हो), बल्कि बाहर से, परकीय बाह्य हितों से उत्‍पन्‍न होता है, तो मैं उसे 'नीच' कहता हूँ।''

-- कार्ल मार्क्‍स

Friday, April 16, 2021


 
"ओह ! उठा लो मुझे एक लहर की तरह, एक पत्ते की तरह, एक बादल की तरह!

मैं जीवन के काँटों पर गिर पड़ा हूँ ! ख़ून बहता जा रहा है !"

-- पर्सी बिशी शेली ('पछुआ हवा के लिए क़सीदा')

.......


"... यह नुक्ता संगीन है ; क्योंकि किसी बुर्जुआ राज्यसत्ता के मामलों के 'प्रबंधन' के लिए उस बुर्जुआ राज्यसत्ता की सरकार में ( यदि वह सरकार जनवादी सुधारों को लागू करने की ओर झुकाव रखने वाली , व्यापक जनता के एकजुट समर्थन वाली 'वाम' सरकार हो तो भी ) शामिल होना कम्युनिस्ट पार्टी का काम नहीं है । इस स्थिति में वह यदि सरकार में शामिल भी होती है , तो वर्ग संघर्ष की व्याप्ति के विस्तार के लिए और बुर्जुआ राज्यसत्ता के पतन की तैयारी के लिए शामिल होती है।" 

---लुई अल्थूसर 

( फ्रांसीसी मार्क्सवादी दार्शनिक )

..........


"यह संकट दिखाता है कि मौजूदा समाज वर्तमान की तुलना में कहीं अधिक मात्रा में उत्पादन करने की क्षमता रखता है, जो सभी मेहनतकशों की ज़िंदगी में सुधार ला सकता था, सिर्फ यदि भूमि, कारखाने, मशीन इत्यादि उन मुट्ठी भर निजी मालिकों के नियंत्रण में न होते जो आम लोगों की गरीबी से करोड़ों चूस लेते हैं।"

- लेनिन, "संकट के सबक"

Wednesday, April 14, 2021

मुश्ताक़ अहमद यूसुफ़ी के कुछ उद्धरण (पाकिस्तान के मशहूर उर्दू लेखक और व्यंग्यकार) ...


 

ग़ुस्सा जितना कम होगा, उसकी जगह उदासी लेती जायेगी।


****

हर दुःख, हर अज़ाब के बाद ज़िन्दगी आदमी पर अपना एक राज़ खोल देती है।


****

आदमी एक बार प्रोफ़ेसर हो जाते तो उम्र भर प्रोफ़ेसर ही रहता है, चाहे बाद में समझदारी की बातें ही क्यों न करने लगे!


****

जो मुल्क़ जितना ग़ुर्बत-ज़दा होगा उतना ही आलू और मज़हब का चलन ज़्यादा होगा।


Wednesday, April 07, 2021

कार्ल मार्क्‍स के उद्धरण...


'' निर्ममता कायर द्वारा थोपे गये कानूनों का एक खास लक्षण है क्योंकि कायर मात्र निर्मम होकर ही शक्तिशाली हो सकता है।''

-- कार्ल मार्क्स ('वन की चोरी सम्बन्धी कानून पर वाद-विवाद', 1842)

****


यदि आप वस्तुओं तक उसी रूप में पहुँचना चाहते हैं, जिस रूप में वे यथार्थ में कायम हैं तो अपने को पहले के परिकल्पनात्मक दर्शन की अवधारणाओं और पूर्वाग्रहों से मुक्त कर लीजिये।'' 

-- कार्ल मार्क्स ('स्ट्रास और फायरबाख़ के बीच लूथर पंच के रूप में', 1842)

****

'' ... विज्ञान के प्रवेश द्वार पर, नर्क के प्रवेश द्वार की भाँति ही यह माँग अवश्य की जानी चाहिए : 'समस्‍त अविश्‍वास को यहाँ तिलांजलि देनी होगी, समस्‍त कायरता यहाँ त्‍याग देनी होगी।''

-- कार्ल मार्क्‍स ('राजनीतिक अर्थशास्‍त्र की समीक्षा का एक प्रयास'। मार्क्‍स यहाँ दांते की 'डिवाइन कामेडी' से पंक्तियाँ उदधृत करते हैं।)

****

'' ... जब एक आदमी विज्ञान को एक ऐसे दृष्टिकोण के अनुकूल बनाने की चेष्‍टा करता है, जो स्‍वयं विज्ञान से नहीं (चाहे यह कितना ही ग़लत क्‍यों न हो), बल्कि बाहर से, परकीय बाह्य हितों से उत्‍पन्‍न होता है, तो मैं उसे 'नीच' कहता हूँ।''

-- कार्ल मार्क्‍स

****

आपकी चारित्रिकता?  --  उद्देश्‍य की अनन्‍यता
आपकी प्रिय सूक्ति?  --  कोई भी मानवीय चीज़ मेरे लिए परायी नहीं है । 

-- (कार्ल मार्क्‍स की 'आत्‍मस्‍वीकृतियाँ ')


****


मार्क्‍स की विलक्षण द्वन्‍द्वात्‍मक अभिव्‍यक्ति के कुछ नमूने

'' धर्म उत्‍पीड़ि‍त प्राणी की आह, हृदयहीन संसार का हृदय, आत्‍माविहीन परिस्थितियों की आत्‍मा है। यह जनता की अफीम है।''

'' ... आलोचना बुद्धि का कोई मनोवेग नहीं, बल्कि मनोवेग की बुद्धि है । यह नश्‍तर नहीं, एक अस्‍त्र है।''

'' निर्ममता कायरता द्वारा अधिप्रेरित नियमों का लक्षण है, क्‍योंकि कायरता केवल निर्मम होते हुए ही शक्तिशाली हो सकती है।''

'' ... एक ऐसा साध्‍य, जिसे अनुचित साधन की आवश्‍यकता हो, कोई उचित साध्‍य नहीं है।''

'' मोची जैकोब बोमे बड़ा दार्शनिक था। अनेक सुप्रसिद्ध दार्शनिक सिर्फ बड़े मोची थे।''

Tuesday, April 06, 2021

कार्ल मार्क्‍स के कुछ उद्धरण...

किसी ग़लती को बिना खण्डन किये छोड़ देना बौद्धिक बेईमानी है ।

-- कार्ल मार्क्स

 

****

In its rational form, dialectics is for a dogmatist, a scandal and an infancy, because in its positive conception of being it includes also the conception of its negation, of its

 necessary destruction, it conceived every form that arises as being in a state of flux, that is, it sees it in its ephemeral aspect, it does not allow itself to be impressed by anything; it is essentially critical and revolutionary.

-- Karl Marx

.

अपने तर्कसंगत रूप में, द्वंद्ववाद एक जड़सूत्रवादी के लिए, एक मिथ्यापवाद और एक बचकानी चीज़ होता है, क्यों कि अस्तित्व की इसकी सकारात्मक अवधारणा में उसके निषेध की अवधारणा, उसके अनिवार्य ध्वंस की अवधारणा भी अन्तर्निहित होती है, यह  अस्तित्व में आने वाले हर  रूप की संकल्पना सतत् परिवर्तनशील अवस्था में  करता है, अर्थात्, यह उसे उसकी क्षणभंगुर अवस्था में देखता है, यह स्वयं को अन्य किसी भी चीज़ से प्रभावित होने की इजाज़त नहीं देता; यह सारत: आलोचनात्मक और क्रान्तिकारी होता है ।

-- कार्ल मार्क्स

****


The Root of Mankind Is Man.

-- Karl Marx

.

मानव जाति का मूल मनुष्य है ।

-- कार्ल मार्क्स

Thursday, March 25, 2021

 


तब रोने का क्या मतलब जब ऐसी ज़बरदस्त हवा चल रही है कि कुछ भी सुन पाना मुमकिन नहीं |

---बेर्टोल्ट ब्रेष्ट

***********************


ज़िन्दगी के बारे में लिखने के लिए पहले तुम्हें ज़िन्दगी को जीना होगा।

 -- अर्नेस्ट हेमिंग्वे


 


शान्ति के साथ गुलामी की जगह मैैं ख़तरे के साथ आज़ादी को चुनना पसंद करूँगा ।

-- रूसो

Friday, March 05, 2021

"मार्क्सवादियों" की याददिहानी के लिए हम यहाँ कुछ उद्धरण प्रस्तुत कर रहे हैं !


(सर्वहारा क्रान्ति  का मार्गदर्शन मार्क्सवादी विज्ञान करता है ! यह ट्रिक या चांस का खेल नहीं है ! अंततोगत्वा क्रान्ति की धारा को वही हरावल शक्ति अपने नेतृत्व में आगे ले जा सकती है, जिसकी विचारधारात्मक-राजनीतिक समझ स्पष्ट हो, जो अपने समाज का वर्ग-विश्लेषण कर सकती हो और क्रान्ति के मित्र और शत्रु वर्गों की पहचान कर सकती हो ! किसी भी क्रांतिकारी संगठन की वैज्ञानिक समझ और ठोस परिस्थितियों की समझ से उसकी विचारधारात्मक-राजनीतिक और सांगठनिक लाइन तय होती है I विचारधारात्मक-राजनीतिक लाइन अगर सही न हो तो दिशाहीन जन-उभारों और विद्रोहों से क्रांतियों के मुकाम तक का सफ़र नहीं तय हो सकता I हर दिशाहीन वर्ग-संघर्ष को सत्ताधारी वर्ग अंततः को-ऑप्ट कर लेते हैं, या शासक वर्ग का कोई धडा अपने पक्ष में इस्तेमाल कर लेता है, या फिर कालान्तर में वह अपनी गर्मी खोकर बिखर जाता है और जन-समुदाय निराशा में डूब जाता है I 

हर भीड़ को क्रांतिकारी उभार समझकर उसके  पीछे भागने वाले, गाड़ी के पीछे घोड़ा जोतने वाले, वर्ग-विश्लेषण करना भूल चुके अनुभववादी, लोकरंजकतावादी, कठमुल्लावादी, कौमवादी और नरोदवादी "मार्क्सवादियों" की याददिहानी के लिए हम यहाँ कुछ उद्धरण प्रस्तुत कर रहे हैं) !

*   

ठोस परिस्थिति का ठोस विश्‍लेषण मार्क्‍सवाद की आत्‍मा है।

--व्‍ला.इ.लेनिन

*

मार्क्‍सवाद एक निष्‍प्राण जड़सूत्र नहीं है, न ही यह सम्‍पूर्ण बना दिया गया, बना-बनाया, अपरिवर्तनीय मत है, बल्कि कार्रवाई का जीवंत मार्गदर्शक है।

--व्‍ला.इ.लेनिन

*

विचारधारात्‍मक और राजनीतिक लाइन का सही या ग़लत होना ही सबकुछ तय करता है।

--माओ त्‍से-तुंग

*

यदि किसी की लाइन ग़लत है तो उसका पतन अवश्यम्‍भावी है, भले ही केन्‍द्रीय, स्‍थानीय और सेना के नेतृत्‍व पर उसका नियंत्रण हो, उसका पतन अवश्‍यम्‍भावी है। यदि किसी की लाइन सही है तो भले ही शुरू में उसके पास एक भी सैनिक न हों, बाद में सैनिक जुट जायेंगे, और भले ही (उसके पास) राजनीतिक सत्‍ता न हो, (बाद में) राजनीतिक सत्‍ता भी आ जायेगी। यह हमारी पार्टी के अनुभवों का और मार्क्‍स के समय से लेकर अबतक के अन्‍तरराष्‍ट्रीय कम्‍युनिस्‍ट अनुभवों का नतीजा है।

-- चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की दसवीं कांगेस (1973) में प्रस्‍तुत दस्‍तावेज़ से

Thursday, February 18, 2021


 "आप दूसरे इंसान के रास्ते चलकर अपने बुढ़ापे तक नहीं पहुँच सकते । मेरी जो आदतें मेरी ज़िन्दगी की हिफ़ाज़त करती हैं, वही तुम्हारी जान ले सकती हैं !"

-- मार्क ट्वेन, अपनी सत्तरवीं वर्षगाँठ पर (1905)

Thursday, January 21, 2021

समाजवादी क्रान्ति का भूमि-सम्बन्ध विषयक कार्यक्रम और वर्ग-संश्रय : लेनिन की और कम्युनिस्ट इण्टरनेशनल की अवस्थिति


समाजवादी क्रान्ति का भूमि-सम्बन्ध विषयक कार्यक्रम और वर्ग-संश्रय : लेनिन की और कम्युनिस्ट इण्टरनेशनल की अवस्थिति

------------------------------------------------------------------------

(वर्तमान समय में किसान समस्या पर कम्युनिस्ट नज़रिए को लेकर महीनों से जो लम्बी बहस चल रही है, उसमें हमारे पक्ष से Abhinav Sinha और कुछ अन्य साथियों ने कई टिप्पणियों और विस्तृत निबंधों के माध्यम से मार्क्सवादी-लेनिनवादी अवस्थिति को रखने की कोशिश की है I इसके उत्तर में हमारी अवस्थिति का मुद्देवार जवाब देने की जगह ज्यादातर विरोध-पक्ष ने कठदलीली करने, फ़तवे देने और लेबल लगाने का ही काम किया है I हमारी यह स्पष्ट समझ है कि एक ऐसा आन्दोलन जिसकी केन्द्रीय माँग लाभकारी मूल्य की है, वह गरीब और निम्न-मध्यम किसानों के वर्ग-हितों का पोषण करने वाला आन्दोलन है ही नहीं I यह आन्दोलन उन पूँजीवादी मालिक किसानों का आन्दोलन है जो बाज़ार में अपना कृषि-उत्पाद बेंचने के लिए और मुनाफ़ा कूटने के लिए मज़दूरों से  खेती करवाते हैं ! ये वे ग्रामीण पूँजीपति हैं जो उजरती श्रम के शोषक हैं ! वस्तुतः मौजूदा किसान आन्दोलन कुलकों व धनी किसानों का आन्दोलन है जिसमें छोटे मालिक किसान सिर्फ़ और सिर्फ़, अपनी वर्ग-चेतना की कमी के कारण भागीदारी कर रहे हैं ! दूसरी बात, चूँकि सर्वहारा के हरावल इन गरीब और निम्न-मध्यम किसानों को सही कार्यक्रम पर ग्रामीण और शहरी  सर्वहारा-अर्द्धसर्वहारा के साथ लामबंद करने में पूरी तरह विफल रहे हैं और चूँकि वे खुद ही धनी किसानों की पालकी ढो रहे हैं, इसलिए भी गरीब और निम्न-मध्यम किसान अपने वर्गहित के प्रतिकूल धनी किसानों के पुछल्ले बन रहे हैं ! मौजूदा किसान आन्दोलन वस्तुतः इजारेदार औद्योगिक-वित्तीय पूँजीपति वर्ग और ग्रामीण पूँजीपति वर्ग के बीच कुल निचोड़े गए अधिशेष में भागीदारी को लेकर लड़ाई है ! कृषि-क्षेत्र का पूँजीपति -- यानी पूँजीवादी फार्मर और कुलक अपना हिस्सा बढाने के लिए लड़ रहे हैंI इस विषय पर हर पहलू से विचार करते हुए अपनी पोजीशन हम रख चुके हैं, किसान-प्रश्न और भूमि-प्रश्न पर मार्क्स, लेनिन, माओ के विस्तृत उद्धरणों सहित राजनीतिक अर्थशास्त्रीय विवेचना भी रखी जा चुकी है ! ऐसे निबंधों और टिप्पणियों की श्रृंखला में अभी कल ही अभिनव सिन्हा ने फिर एक पोस्ट डाली है जिसमें इस बात को स्पष्ट किया गया है कि बुर्जुआ व्यवस्था के विरुद्ध सीमान्त, गरीब और निम्न-मध्यम किसानों की अपनी माँगें और मुद्दे क्या होंगे ! 

एकबार फिर, इन तमाम कुपढ़ और कुतर्की नरोदवादी "मार्क्सवादियों" के   वर्ग-दृष्टिदोष के इलाज के लिए  कम्युनिस्ट इण्टरनेशनल की दूसरी कांग्रेस के लिए ख़ुद लेनिन द्वारा तैयार की गयी ‘भूमि-प्रश्न पर प्रारम्भिक मसविदा थीसिस’ (जुलाई, 1920, कलेक्टेड वर्क्स, खण्ड 31, पृ.152-164) के दूसरे, तीसरे, चौथे और पाँचवें बिन्दुओं को हूबहू यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है। यूँ तो भूमि-प्रश्न की सांगोपांग समझ के लिए यह पूरा दस्तावेज़ ही बहुत उपयोगी है, लेकिन यहाँ हम सिर्फ़ उस हिस्से को दे रहे हैं जो ग्रामीण सर्वहारा, अर्द्धसर्वहारा (अति छोटे किसान), छोटे किसान (जिन्हें हम निम्न-मध्यम भी मान सकते हैं), और मँझोले किसान और बड़े किसान से सम्बन्धित है। शायद यह उन कठमुल्लावादियों को भी सोचने के लिए कुछ मसाला दे जो भारत में विभिन्न रूपों में नरोदवाद के सड़े माल को नया मार्क्सवादी लेबल लगाकर बेचने में लगे हुए हैं और मध्यम किसानों की तो क्या कहें, धनी किसानों के घरों में पोतड़े धो रहे हैं।)

इसलिए, लेनिन की इस ऐतिहासिक थीसिस के इन हिस्सों को देखें:

… …

2) शहरी सर्वहारा को संघर्ष में देहात के जिन मेहनतकश और शोषित लोगों का नेतृत्व करना होगा, या हर हाल में, अपनी ओर लाना होगा, सभी पूँजीवादी देशों में उनका प्रतिनिधित्व इन वर्गों द्वारा किया जाता है:

पहला, खेतिहर सर्वहारा, उजरती मज़दूर (सालाना, मौसमी या दिहाड़ी) जो पूँजीवादी कृषि उद्यमों में भाड़े पर काम करके आजीविका कमाते हैं। ग्रामीण आबादी के अन्य समूहों से स्वतन्त्र और पृथक रूप से इस वर्ग का संगठन (राजनीतिक, सैनिक, ट्रेडयूनियन, कोआपरेटिव, सांस्कृतिक, शैक्षिक आदि), इस वर्ग के बीच सघन प्रचार और आन्दोलन चलाना, और सोवियतों तथा सर्वहारा अधिनायकत्व के लिए इसका समर्थन हासिल करना सभी देशों में कम्युनिस्ट पार्टियों का मूलभूत कार्यभार है;

दूसरा, अर्द्धसर्वहारा या वे किसान जो ज़मीन के छोटे-छोटे टुकड़ों पर खेती करते हैं, यानी, वे जो आंशिक रूप से अपनी आजीविका कृषि या औद्योगिक पूँजीवादी उद्यमों में उजरती मज़दूरों के रूप में कमाते हैं और आंशिक रूप से ख़ुद अपने या भाड़े पर लिये ज़मीन के टुकड़ों पर काम करते हैं, जिससे उनके परिवार को गुज़ारे के साधनों का एक हिस्सा ही प्राप्त होता है। ग्रामीण मेहनतकश आबादी का यह समूह सभी पूँजीवादी देशों में बहुत बड़ी संख्या में है; इसके अस्तित्व और विशेष दर्जे को बुर्जुआ तथा दूसरे इण्टरनेशनल के पीले “सोशलिस्ट” कम करके बताते हैं। ऐसा वे एक हद तक मज़दूरों को जानबूझकर धोखा देने के ज़रिये करते हैं और एक हद तक पेटी बुर्जुआ विचारों के ढर्रे पर आँख मूँदकर चलते हुए इस समूह को “किसान समुदाय” के साथ जोड़कर करते हैं। मज़दूरों की आँखों में धूल झोंकने का यह बुर्जुआ तरीक़ा सबसे अधिक जर्मनी और फ़्रांस में देखा जाता है, लेकिन अमेरिका और दूसरे देशों में भी यह दिखायी देता है। यदि कम्युनिस्ट पार्टी का काम सही तरीक़े से संगठित है, तो यह समूह इसका पक्का समर्थक बन जायेगा, क्योंकि इन अर्द्धसर्वहाराओं की ज़िन्दगी बेहद कठिन है और सोवियत सरकार तथा सर्वहारा अधिनायकत्व से उन्हें तत्काल और बहुत अधिक लाभ होगा;

तीसरा, छोटे किसान यानी, छोटे पैमाने पर खेती करने वाले, जिनके पास मालिक के रूप में या असामी के रूप में, ज़मीन के छोटे टुकड़े होते हैं जिनसे वह अपने परिवारों और खेती-बाड़ी की ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं, और बाहर से श्रम भाड़े पर नहीं लेते। यह तबक़ा, निस्सन्देह, सर्वहारा की जीत से लाभ पाने की स्थिति में होता है जो इसे पूरी तरह और तत्काल: (क) बड़े भूस्वामियों को लगान या फ़सल का एक हिस्सा देने की बाध्यता से मुक्त करेगा (उदाहरण के लिए फ़्रांस में मेताएर, इटली और अन्य देशों में भी); (ख) बन्धक ऋणों से मुक्त करेगा; (ग) बड़े भूस्वामियों द्वारा उत्पीड़न के अनेक रूपों और उन पर निर्भरता (वन्य भूमि और उनका उपयोग आदि) से मुक्त करेगा; (घ) सर्वहारा राज्य द्वारा उनके खेतों को तत्काल सहायता पहुँचायेगा (सर्वहारा द्वारा ज़ब्त किये गये बड़े पूँजीवादी फ़ार्मों के कृषि उपकरणों और इमारतों के एक हिस्से का उपयोग, और सर्वहारा द्वारा ग्रामीण सहकारी समितियों और कृषि संघों का पूँजीवाद के अन्तर्गत सबसे बढ़कर धनी मँझोले किसानों की सेवा करने वाले संगठनों से ऐसे संगठनों में रूपान्तरण जो मुख्य रूप से ग़रीबों, यानी सर्वहाराओं, अर्द्धसर्वहाराओं, छोटे किसानों आदि की मदद करेंगे), और बहुत-सी अन्य चीज़ें।

साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी को साफ़तौर पर यह समझना चाहिए कि पूँजीवाद से साम्यवाद में संक्रमण की अवधि के दौरान, यानी सर्वहारा के अधिनायकत्व के दौरान, यह तबक़ा, या किसी भी समय इसका कोई हिस्सा, अपरिहार्यतः व्यापार की निर्बन्ध स्वतन्त्रता और निजी सम्पत्ति के अधिकारों का मुक्त रूप से लाभ उठाने की दिशा में ढुलमुलपन दिखायेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह तबक़ा, छोटे रूप में ही सही, उपभोग की वस्तुओं का विक्रेता है, मुनाफ़ाख़ोरी द्वारा और स्वामित्व की आदतों द्वारा भ्रष्ट हो चुका है। लेकिन, अगर दृढ़ सर्वहारा नीति लागू की जाये, और अगर विजयी सर्वहारा वर्ग बड़े भूस्वामियों तथा धनी किसानों के साथ बड़ी दृढ़ता से निपटता है, तो इस तबक़े का ढुलमुलपन चिन्तनीय नहीं होगा और इस तथ्य को नहीं बदल सकता कि, कुल मिलाकर, यह सर्वहारा क्रान्ति के पक्ष में रहेगा।

3) एक साथ लेने पर, ऊपर गिनाये गये तीनों समूह सभी देशों में ग्रामीण आबादी की बहुसंख्या का निर्माण करते हैं। इसीलिए सर्वहारा क्रान्ति की विजय सुनिश्चित है, केवल शहरों में ही नहीं बल्कि देहात में भी। इसकी उलटी सोच भी काफ़ी प्रचलित है; हालाँकि, इसके मौजूद रहने के कारण केवल ये हैं: पहला, बुर्जुआ अर्थशास्त्र और आँकड़ों द्वारा व्यवस्थित ढंग से फ़ैलाया गया धोखा, जो देहात में उपरोक्त वर्गों और शोषकों यानी बड़े भूस्वामियों तथा पूँजीपतियों के बीच मौजूद खाई और अर्द्धसर्वहाराओं तथा छोटे किसानों को बड़े किसानों से अलग करने वाली खाई, दोनों पर पर्दा डालने के लिए सबकुछ करते हैं। दूसरा, इसकी मौजूदगी का कारण यह है कि पीले इण्टरनेशनल के नायक और साम्राज्यवादी विशेषाधिकारों द्वारा भ्रष्ट हो चुके उन्नत देशों के “कुलीन मज़दूर” देहात के ग़रीबों के बीच प्रचार, आन्दोलन और संगठन का वास्तविक सर्वहारा क्रान्तिकारी कार्य करने में अक्षम हैं और अनिच्छुक भी; अवसरवादियों का पूरा ध्यान हमेशा से इस बात पर केन्द्रित रहा है और अब भी है कि बुर्जुआ वर्ग जिसमें बड़े और मँझोले किसान (जिनकी चर्चा नीचे की गयी है) शामिल हैं, के साथ सैद्धांतिक और व्यावहारिक समझौतों के रास्ते कैसे निकाले जायें, न कि बुर्जुआ सरकार और बुर्जुआ वर्ग को सर्वहारा द्वारा क्रान्तिकारी ढंग से उखाड़ फ़ेंकने पर; इसकी मौजूदगी का तीसरा कारण यह समझने से अड़ियलपन भरा इन्कार है – इतना अड़ियल कि इसे पूर्वाग्रह कहा जा सकता है (जो तमाम दूसरे बुर्जुआ-जनवादी और संसदीय पूर्वाग्रहों से जुड़ा हुआ है) – ऐसे सच को समझने से इन्कार है जो मार्क्सवादी सिद्धान्त द्वारा पूरी तरह सत्यापित और रूस में सर्वहारा क्रान्ति के अनुभव से पूरी तरह पुष्ट किया जा चुका है, यानी, ग्रामीण आबादी की तीनों गिनायी गयी श्रेणियाँ – जो सभी देशों में बेहद दबी-कुचली, असंगठित, और अर्द्धबर्बर जीवन स्थितियों में जीने के लिए अभिशप्त हैं – आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से समाजवाद की विजय में रुचि रखती हैं, लेकिन वे क्रान्तिकारी सर्वहारा को दृढ़ समर्थन उसके राजनीतिक सत्ता पर क़ाबिज़ हो जाने के बाद ही दे सकती हैं, केवल तभी जब वह बड़े भूस्वामियों और पूँजीपतियों से दृढ़तापूर्वक निपट चुका हो, और केवल तभी जब ये दबे-कुचले लोग व्यवहार में यह देख लेते हैं कि उनके सामने एक संगठित नेता और हिमायती है, जो इतना मज़बूत और दृढ़ है कि उन्हें सहायता और नेतृत्व दे सकता है और सही रास्ता दिखा सकता है।

4) आर्थिक दृष्टि से, “मँझोले किसानों” का मतलब वे किसान होने चाहिए जो, (1) मालिक या आसामी के रूप में ज़मीन के ऐसे टुकड़े जोतते हैं जो छोटे तो हैं लेकिन, पूँजीवाद के तहत, न केवल गृहस्थी और खेती-बाड़ी की न्यूनतम ज़रूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त हैं, बल्कि कुछ बेशी पैदावार भी करते हैं जिसे, कम से कम अच्छे वर्षों में, पूँजी में बदला जा सकता है; (2) जो अक्सर (उदाहरण के लिए, दो या तीन में से एक किसान) बाहरी श्रम-शक्ति को उजरत पर रखते हैं। किसी उन्नत पूँजीवादी देश में मँझोले किसानों की एक ठोस मिसाल जर्मनी में पाँच से दस हेक्टेयर तक के फ़ार्मों वाला एक समूह है, जिसमें 1907 की जनगणना के अनुसार, उजरती मज़दूरों से काम कराने वाले किसानों की संख्या इस समूह के कुल किसानों की संख्या की क़रीब एक तिहाई है।[1] फ़्रांस में, जहाँ विशेष फसलों – उदाहरण के लिए, अंगूर की खेती जिसमें बहुत बड़ी मात्र में श्रम की ज़रूरत होती है – की खेती बहुत विकसित है, यह समूह सम्भवतः कुछ अधिक पैमाने पर बाहर से श्रम भाड़े पर लेता है।

क्रान्तिकारी सर्वहारा इस तबक़े को अपनी ओर करने का कार्यभार अपने लिए नहीं तय कर सकता – कम से कम आसन्न भविष्य में या सर्वहारा अधिनायकत्व के शुरुआती दौर में – बल्कि इसे तटस्थ करने, यानी सर्वहारा और बुर्जुआ वर्ग के बीच के संघर्ष में इसे तटस्थ बनाने के कार्यभार तक स्वयं को सीमित रखना चाहिए। यह तबक़ा अपरिहार्यतः इन दो शक्तियों के बीच इधर-उधर डोलता रहता है; नये युग की शुरुआत में और विकसित पूँजीवादी देशों में, मुख्यतः इसका झुकाव बुर्जुआ वर्ग की ओर होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तबक़े में सम्पत्ति के मालिकों का विश्व दृष्टिकोण और भावनाएँ हावी हैं। इस तबक़े का प्रत्यक्ष हित मुनाफ़ाख़ोरी में, व्यापार की “स्वतन्त्रता” में और सम्पत्ति में है, और उजरती मज़दूरों के साथ इसका प्रत्यक्ष अन्तरविरोध है। लगान और बन्धक ऋणों को समाप्त करके, विजयी सर्वहारा इस तबक़े की स्थिति में तत्काल सुधार लायेगा। लेकिन, ज़्यादातर पूँजीवादी देशों में, सर्वहारा राज्य को एक झटके में निजी सम्पत्ति का उन्मूलन नहीं करना चाहिए; किसी भी हाल में, यह छोटे और मँझोले दोनों किसानों के लिए, न केवल उनके ज़मीन के टुकड़ों के बने रहने की गारण्टी करता है बल्कि इस बात की भी गारण्टी करता है कि इनके दायरे में वह समस्त क्षेत्र आ जायेगा जिसे आमतौर पर वे लगान पर लेते थे (लगान का खा़त्मा)।

बुर्जुआ वर्ग के विरुद्ध निर्मम संघर्ष के साथ मिलकर ऐसे उपाय तटस्थीकरण की नीति की सफ़लता को पूरी तरह सुनिश्चित करते हैं। सर्वहारा राज्य को सामूहिक खेती में संक्रमण को अत्यधिक सावधानी से तथा केवल क्रमिक रूप से संचालित करना चाहिए, उदाहरण की शक्ति से, जिसमें मँझोले किसानों पर ज़रा भी बल प्रयोग न हो।

5) बड़े किसान (ग्रॉसबावर्न) कृषि में पूँजीवादी उद्यमी हैं, जो नियम के तौर पर बहुत से भाड़े के मज़दूरों को काम पर लगाते हैं और “किसान समुदाय” से उनका जुड़ाव केवल उनके निम्न सांस्कृतिक स्तर, जीवन की आदतों और अपने खेतों पर ख़ुद किये गये शारीरिक श्रम के रूप में ही होता है। यह सबसे बड़ा बुर्जुआ तबक़ा है जोकि क्रान्तिकारी सर्वहारा का खुला और दृढ़निश्चयी शत्रु होता है। देहात में अपने तमाम कार्य में, कम्युनिस्ट पार्टियों को अपना ध्यान मुख्यतः इस तबक़े के विरुद्ध संघर्ष पर, इन शोषकों के विचारधारात्मक और राजनीतिक प्रभाव से ग्रामीण आबादी की मेहनतकश और शोषित बहुसंख्या को मुक्त करने पर, केन्द्रित करना चाहिए।

शहरों में सर्वहारा की जीत के बाद, इस तबक़े की ओर से हर प्रकार के प्रतिरोध और तोड़फ़ोड़ की अभिव्यक्तियाँ, तथा प्रतिक्रान्तिकारी चरित्र की सीधी सशस्त्र कार्रवाइयाँ एकदम अपरिहार्य हैं। इसलिए क्रान्तिकारी सर्वहारा को इस तबक़े को पूरी तरह निहत्था करने के लिए ज़रूरी विचारधारात्मक और संगठनात्मक तैयारी तत्काल शुरू करनी चाहिए, और उद्योग में पूँजीपतियों को उखाड़ फ़ेंकने के साथ ही साथ प्रतिरोध के पहले संकेत मिलते ही इस तबक़े पर अत्यधिक दृढ़, निर्मम और ध्वस्त कर देने वाली चोट करने की तैयारी करनी चाहिए। इस उद्देश्य से, ग्रामीण सर्वहारा को सशस्त्र किया जाना चाहिए और ग्राम सोवियतें संगठित की जानी चाहिए, जिनमें शोषकों का कोई स्थान न हो, और जिनमें सर्वहाराओं और अर्द्धसर्वहाराओं का वर्चस्व सुनिश्चित हो।

बहरहाल, बड़े किसानों के स्वत्वहरण को भी विजयी सर्वहारा का तात्कालिक कार्यभार नहीं बनाया जा सकता क्योंकि ऐसे फ़ार्मों के समाजवादीकरण की सामाजिक परिस्थितियों के साथ ही साथ भौतिक और ख़ासकर तकनीकी परिस्थितियाँ अभी मौजूद नहीं हैं। कुछ अलग-अलग और शायद अपवादस्वरूप मामलों में, उनकी ज़मीन के वे हिस्से जिन्हें वे छोटे-छोटे टुकड़ों में भाड़े पर देते हैं या जिनकी आसपास के छोटे किसानों की आबादी को ख़ासतौर पर ज़रूरत हो, को ज़ब्त किया जायेगा। बड़े किसानों के कृषि यन्त्रों आदि के एक हिस्से के, कुछ शर्तों पर, छोटे किसानों द्वारा मुक्त रूप से इस्तेमाल की भी गारण्टी की जायेगी। हालाँकि आम नियम के तौर पर सर्वहारा राज्यों को बड़े किसानों को अपनी ज़मीन अपने पास रखने की छूट देनी चाहिए, और इसे तभी ज़ब्त करना चाहिए जब वे मेहनतकश और शोषित लोगों की सत्ता का प्रतिरोध करें। रूसी सर्वहारा क्रान्ति के अनुभव, जिसमें बड़े किसानों के विरुद्ध संघर्ष अनेक विशेष परिस्थितियों के कारण जटिल और लम्बा चला, ने यह दिखाया कि अगर प्रतिरोध की थोड़ी-सी कोशिश करने पर भी कड़ाई से सबक़ सिखाया जाये, तो यह तबक़ा सर्वहारा राज्य द्वारा तय किये गये कार्यभारों को वफ़ादारी से पूरा करने में सक्षम है, और यहाँ तक कि, बहुत धीरे-धीरे ही सही, उस सरकार के लिए सम्मान भी इसमें पैदा होने लगता है जोकि सभी काम करने वालों की रक्षा करती है और निकम्मे अमीरों के प्रति निर्मम होती है।

रूस में बुर्जुआ वर्ग की पराजय के बाद बड़े किसानों के विरुद्ध सर्वहारा के संघर्ष को जटिल बनाने और धीमा करने वाली विशेष परिस्थितियाँ, मुख्य रूप से, निम्नलिखित थीं: 25 अक्टूबर (7 नवम्बर) 1917 के बाद रूसी क्रान्ति ने “आम जनवादी” मंज़िल को पार कर लिया – यानी मूलतः समग्र किसान समुदाय द्वारा भूस्वामियों के विरुद्ध बुर्जुआ जनवादी संघर्ष, शहरी सर्वहारा की सांस्कृतिक और संख्यात्मक कमज़ोरी; और अन्त में, बहुत अधिक दूरियाँ और संचार के बहुत ख़राब साधन। चूँकि उन्नत देशों में संघर्ष को धीमा करने वाली ये स्थितियाँ मौजूद नहीं हैं, इसलिए यूरोप और अमेरिका के क्रान्तिकारी सर्वहारा को अधिक ऊर्जस्वी ढंग से तैयारी करनी चाहिए, और बड़े किसानों के प्रतिरोध पर पूर्ण विजय ज़्यादा तेज़ी, दृढ़ता और सफ़लता के साथ हासिल करनी चाहिए। यह अनिवार्य है क्योंकि, जब तक ऐसी पूर्ण विजय हासिल नहीं होती, तब तक ग्रामीण सर्वहाराओं, अर्द्धसर्वहाराओं और छोटे किसानों का जनसमुदाय सर्वहारा राज्य को पूरी तरह स्थिर राज्य के रूप में स्वीकार्य नहीं करेगा।


किसान-प्रश्न पर कम्युनिस्ट दृष्टिकोण : कुछ महत्त्वपूर्ण पहलू

 

  (व्ला.इ. लेनिन के कुछ चुने हुए उद्धरण)

“…वर्ग-चेतन मज़दूर के लाल झण्डे का पहला मतलब है, कि हम अपनी पूरी शक्ति के साथ पूरी आज़ादी और पूरी ज़मीन के लिए किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हैं; दूसरे, इसका अर्थ है कि हम यहीं नहीं रुकते बल्कि इससे आगे जाते हैं। हम आज़ादी और ज़मीन के साथ ही समाजवाद के लिए युद्ध छेड़ रहे हैं। समाजवाद के लिए संघर्ष पूँजी के शासन के विरुद्ध संघर्ष है। यह सर्वप्रथम और सबसे मुख्य रूप से उजरती मज़दूर द्वारा चलाया जाता है जो प्रत्यक्षतः और पूर्णतः पूँजीवाद पर निर्भर होता है। जहाँ तक छोटे मालिक किसानों का प्रश्न है, उनमें से कुछ के पास ख़ुद की ही पूँजी है, और प्रायः वे ख़ुद ही मज़दूरों का शोषण करते हैं। इसलिए सभी छोटे मालिक किसान समाजवाद के लिए लड़ने वालों की क़तार में शामिल नहीं होंगे, केवल वही ऐसा करेंगे जो कृतसंकल्प होकर सचेतन तौर पर पूँजी के विरुद्ध मज़दूरों का पक्ष लेंगे, निजी सम्पत्ति के विरुद्ध सार्वजनिक सम्पत्ति का पक्ष लेंगे।”

(‘किसान समुदाय और सर्वहारा’)

*

“पूँजीवाद के अन्तर्गत छोटा मालिक किसान, वह चाहे या न चाहे, इससे अवगत हो या न हो, एक माल-उत्पादक बन जाता है और यही वह परिवर्तन है जो मूलभूत है, क्योंकि केवल यही उसे, बावजूद इसके कि वह भाड़े के श्रम का शोषण नहीं करता, एक निम्न-पूँजीपति बना देता है और उसे सर्वहारा के एक विरोधी के रूप में बदल देता है। वह अपना उत्पादन बेचता है, जबकि सर्वहारा अपनी श्रम-शक्ति। एक वर्ग के रूप में छोटा मालिक किसान केवल कृषि उत्पादों के मूल्य में वृद्धि ही चाह सकता है और यह बड़े भूस्वामियों के साथ लगान में उसकी हिस्सेदारी और शेष समाज के विरुद्ध भूस्वामियों के साथ उसकी पक्षधरता के समान है। माल-उत्पादन के विकास के साथ ही छोटा मालिक किसान अपनी वर्ग-स्थिति के अनुरूप एक निम्न-भूसम्पत्तिवान मालिक बन जाता है।”

(‘कृषि में पूँजीवाद के विकास के आँकड़े’)

*

“… यदि रूस में वर्तमान क्रान्ति की निर्णायक विजय जनता की पूर्ण सम्प्रभुता क़ायम करती है, यानी एक गणराज्य और एक पूर्ण जनवादी राज्य व्यवस्था की स्थापना करती है, तो पार्टी ज़मीन के निजी मालिकाने को ख़त्म कर देगी और सारी ज़मीन सामान्य सम्पत्ति के रूप में पूरी जनता को सौंप देगी।

“इसके अतिरिक्त, सभी परिस्थितियों में रूसी सामाजिक जनवादी पार्टी का उद्देश्य, जनवादी भूमि-सुधारों की चाहे जो भी स्थिति हो, ग्रामीण सर्वहारा के स्वतन्त्र वर्ग संगठन के लिए, उसे समझाने के लिए कि उसका हित किसान पूँजीपति वर्ग के हित से असमाधेय रूप से विरोधी है, उसे छोटे पैमाने के मालिकाने के विरुद्ध चेतावनी देने के लिए जो, जब तक माल-उत्पादन मौजूद रहेगा तब तक जनता की दरिद्रता दूर नहीं कर सकता और अन्त में, समस्त दरिद्रता और समस्त शोषण को समाप्त करने के एकमात्र साधन के रूप में एक पूर्ण समाजवादी क्रान्ति की आवश्यकता पर ज़ोर देने के लिए निरन्तर प्रयास करते रहना है।”

(‘मज़दूर पार्टी के भूमि कार्यक्रम में संशोधन’)

*

“कोई पूछ सकता है: इसका हल क्या है, किसानों की स्थिति कैसे सुधारी जा सकती है? छोटे किसान ख़ुद को मज़दूर वर्ग के आन्दोलन से जोड़कर और समाजवादी व्यवस्था के लिए संघर्ष में एवं ज़मीन तथा उत्पादन के अन्य साधनों (कारख़ानें, मशीनें आदि) को सामाजिक सम्पत्ति के रूप में बदल देने में मज़दूरों की मदद करके ही अपने आप को पूँजी की जकड़ से मुक्त कर सकते हैं। छोटे पैमाने की खेती और छोटी जोतों को पूँजीवाद के चतुर्दिक हमले से बचाकर किसान समुदाय को बचाने का प्रयास सामाजिक विकास की गति को अनुपयोगी रूप से धीमा करना होगा, इसका मतलब पूँजीवाद के अन्तर्गत भी ख़ुशहाली की सम्भावना की भ्रान्ति से किसानों को धोखा देना होगा, इसका मतलब मेहनतकश वर्गों में फ़ूट पैदा करना और बहुमत की क़ीमत पर अल्पमत के लिए एक विशेष सुविधाप्राप्त स्थिति पैदा करना होगा।”

(‘मज़दूर पार्टी और किसान’)

*

“यदि, नरोदवादियों के कल्पनालोक में, हम वास्तविक आर्थिक कारणों को मिथ्या विचारधारा से सावधनीपूर्वक अलग करें, तो उसी क्षण पायेंगे कि सामन्ती जागीरों के टूटने से, चाहे वे बँटवारे से टूटें या राष्ट्रीकरण से या म्युनिसिपलीकरण से, सबसे अधिक लाभान्वित होने वाला वर्ग स्पष्ट तौर पर पूँजीवादी किसान ही है। (राज्य-प्रदत्त) ऋण-अनुदान भी पूँजीवादी किसान को ही सर्वाधिक लाभ पहुँचाने के लिए बाध्य है। (किसान भूमि क्रान्ति) भूस्वामित्व की पूरी व्यवस्था को शुद्ध रूप से इन पूँजीवादी फ़र्मों की प्रगति और समृद्धि की शर्तों के अधीन कर देने के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है।”

(‘सामाजिक जनवाद का भूमि कार्यक्रम’)