पेटी-बुर्जुआ गृहस्वामी
.
छोटे-छोटे घरों में छोटे-छोटे ईश्वर
निवास करते हैं
अपने भक्तों की छोटी-छोटी संख्याओं के साथ
जो उनकी प्रजा होते हैं।
उनमें स्त्रियांँ होती हैं, बच्चे होते हैं
और वे सभी लोग होते हैं
जो खुद को उनपर आश्रित समझते हैं।
बड़े-बड़े ईश्वर बड़े-बड़े घरों में रहते हैं
लेकिन उनका साम्राज्य उनके घरों से बाहर
दूर-दूर तक फैला होता है।
सभी छोटे ईश्वर बड़े-बड़े ईश्वरों की
प्रजा होते हैं।
बड़े ईश्वरों की सेवा करते हुए
छोटे ईश्वर ख़ुश और संतुष्ट रहते हैं।
ख़ुद उनकी सेवा करने और उनका
हर हुक़्म बजा लाने के लिए
छोटे-छोटे घरों में बंद
उनकी अपनी प्रजा होती है।
.
छोटे-छोटे घरों में छोटे-छोटे ईश्वर
निवास करते हैं
अपने भक्तों की छोटी-छोटी संख्याओं के साथ
जो उनकी प्रजा होते हैं।
उनमें स्त्रियांँ होती हैं, बच्चे होते हैं
और वे सभी लोग होते हैं
जो खुद को उनपर आश्रित समझते हैं।
बड़े-बड़े ईश्वर बड़े-बड़े घरों में रहते हैं
लेकिन उनका साम्राज्य उनके घरों से बाहर
दूर-दूर तक फैला होता है।
सभी छोटे ईश्वर बड़े-बड़े ईश्वरों की
प्रजा होते हैं।
बड़े ईश्वरों की सेवा करते हुए
छोटे ईश्वर ख़ुश और संतुष्ट रहते हैं।
ख़ुद उनकी सेवा करने और उनका
हर हुक़्म बजा लाने के लिए
छोटे-छोटे घरों में बंद
उनकी अपनी प्रजा होती है।
*
(11 Oct 2023)

No comments:
Post a Comment