Friday, August 06, 2021

यान्निस रित्सोस की कविताएँ


कभी-कभी कुछ कविताएँ 

दरवाज़ों की तरह होती हैं

वीरान घरों के ताला लगे

दरवाज़ों की तरह।

 -- यान्निस रित्सोस (1909-1990)

सुप्रसिद्ध वामपंथी यूनानी कवि

*********


मैं जानता हूँ कि हममें से हरेक शख़्स

अपने प्यार तक की यात्रा करता है अकेले

और अपने विश्वास तक की 

और अपनी मौत तक की।

मैं इसे जानता हूँ। मैंने इसे आजमाया है।

इससे बात नहीं बनती।

मुझे अपने साथ आने दो।

-- यान्निस रित्सोस

(सुप्रसिद्ध यूनानी वामपंथी कवि)

(The Moonlight Sonata)

No comments:

Post a Comment