Thursday, August 03, 2023

शीर्षकहीन

ताकतवर लोगों को

सबसे अधिक उन लोगों से

डरना चाहिए

जिनके पास कोई उम्मीद नहीं बची रहती

और फिर भी वे जीना चाहते हैं। 

क्योंकि फिर जल्दी ही वे दिन आते हैं

जब ऐसे लोग 

नयी उम्मीदें हासिल करने के लिए

पूरी ज़िन्दगी दाँव पर लगाकर

लड़ते हैं। 

**

(3 Aug 2023)

No comments:

Post a Comment