Saturday, April 29, 2023

हाथी और जादूगर

हाथी और जादूगर 


अपने तमाशे में 

हाथी को जादूगर गायब कर देता था ।

हाथी इस तमाशे से तंग आ चुका था।

एक दिन उसने जादूगर को

तमाशे से गायब कर दिया

और अपना तमाशा ख़ुद दिखाया।

जादूगर हाथी को गायब करने का

दृष्टिभ्रम पैदा करता था।

हाथी ने जादूगर को

वास्तव में गायब कर दिया।

**

(29 Apr 2023)

No comments:

Post a Comment