विनोद कुमार शुक्ल हमारे समय के एक महत्वपूर्ण रचनाकार हैं । लेकिन अंतर्जगत के जिस यथार्थ के वह बेहद प्रभावशाली चितेरे हैं, वह बाह्य जगत के यथार्थ से भिन्न एक स्वायत्त संसार के रूप में उनकी रचनाओं में उपस्थित होता है ।
जहाँ वह आम लोगों के दैनन्दिन जीवन के दुखों-त्रासदियों के चित्र उपस्थित करते हैं, वहाँ अपने सारे प्रभाववादी कलात्मक शिल्प के बावजूद प्रकृतवाद (नैचुरलिज़्म) के सीमान्तों का अतिक्रमण नहीं कर पाते । अपनी कविताओं और गद्य में वह हमेशा भावप्रवण और संवेदनशील दीखते हुए भी जड़ीभूत मध्यवर्गीय जीवन-दृष्टि और सौन्दर्य-दृष्टि की चौहद्दियों में क़ैद नज़र आते हैं । उनका लेखन पाठक को ऐसी कोई दिशा और दृष्टि नहीं देता कि वह सामाजिक यथार्थ की आभासी परत को भेदकर सारभूत यथार्थ की परत तक पहुँच सके ।
12 march 2023

No comments:
Post a Comment