मुक्तिबोध को बाप कहा
और निराला को दद्दा
अकादमी के दरवज्जे
बिछा लिया अपना गद्दा
ब्रेष्ट और नाजिम के नाम
जपते रहे सुबह-ओ-शाम
भइये, हम तबतक थे वाम
जबतक सधा अपुन का काम
भागे-भागे आये थे
पाकर दिल्ली से पैग़ाम
नमन गोडसे को करने से
पहले ठहरे गाँधीधाम
पगड़ी लाल हुई भगवा
मिला वजीफा और ईनाम
हत्यारों की ड्योढ़ी पर
सही लग गया अपना दाम
कविता ठेलें लेक्चर पेलें
मण्डीहाउस अपना धाम
रास रचावें फासिस्टों संग
वामपंथ का काम तमाम
रजधानी में कला देवियों
का कोठा छब्बिसतल्ला
पता किसी से लेना पूछ
दरियागंज के हम दल्ला
**
(20 Feb 2023)

No comments:
Post a Comment