Thursday, February 23, 2023

जाड़े की सुबह...

जाड़े की एक  सुबह  थी ।

धूप में उनींदी सी लेटी थी

अपनी स्मृतियों और स्वप्नों के

बिम्बों के साथ

कि सहसा कुछ अलौकिक आभामयी 

कलात्मक  परछाइयों ने

मुझे घेर लिया ।

वे मुझे राजपुरुषों से मुलाक़ात के लिए

आमंत्रण देने आयीं थीं ।

मैंने उनसे कहा, "परे हट जाओ

अनिष्टकारी छलनाओ, 

ज़िन्दगी की धूप

मुझतक आने दो ।"

**

(23 Feb 2023)


No comments:

Post a Comment