Tuesday, November 22, 2022

बीज-शब्‍द


कुछ लोगों के जीवन के

बीज-शब्द हैं -- शोक और उदासी I

कुछ के लिए खोज और उम्मीद

और सपने और संघर्ष I

कुछ के जीवन का बीज-शब्द है -- उत्सव I

उत्सवधर्मियों के लिए

लोगों के अकथ दुखों और नरसंहारों

का ऐतिहासिक दुष्काल भी

रंगारंग उत्सव का समय होता है I

उत्सवधर्मी कलावंतों की क्रूरता

आतताइयों और हत्यारों की क्रूरता को

बल प्रदान करती है! 

**

(22 Nov 2022)

No comments:

Post a Comment