Sunday, January 03, 2021

#हिन्दू_संस्कारों_की_इस्किया_सायरी





हिन्दू_संस्कारों_की_इस्किया_सायरी

इसक कर्ने को बाबूजी से बबुआ ने इजाजत ली

इस्कदर कूटे गये की सायरी कर्ने लगे 

#हिन्दू_संस्कारों_की_इस्किया_सायरी


***

धरम-करम से बिचलित होके इसक किया जब बबुआजी ने 

घर में बाबूजी ने कूटा बाहर बजरंगी दस्ते ने !

#हिन्दू_संस्कारों_की_इस्किया_सायरी


***

मासूका ने फोन किया तो पूजा पर्थे बबुआजी

इधर धरम था उधर इसक था, दुबिधा में थे बबुआजी ! 

#हिन्दू_संस्कारों_की_इस्किया_सायरी


****

मासूका का बोसा लेकर टेंसन में थे बबुआजी 

इस्का पाप कटेगा कैसे, सोच रहे थे बबुआजी 

#हिन्दू_संस्कारों_की_इस्किया_सायरी


***

ईस्वर से माँगी बबुआ ने पापों की एडभांस छिमा 

आज साम्को मासूका के संग डेटिंग पर्जाना था !

खूब पढ़ा हनुमान्चलीसा माँ दुर्गा को याद किया 

टाँग जनेऊ खूँटी पर्फिर बबुआ ने प्रस्थान किया !

#हिन्दू_संस्कारों_की_इस्किया_सायरी


***

इसक की धरम से हुई पटका-पटकी

कहाँ जायें बबुआ जी, अब क्या करें !

#हिन्दू_संस्कारों_की_इस्किया_सायरी


***

बबुआजी को इसक चढ़ा तो बाबूजी ने सादी कर्दी

कुर्बानी देकर्बबुआ ने खानदान की इज्जत रख्ली

#हिन्दू_संस्कारों_की_इस्किया_सायरी

(3 Jan 2021)


***

जाति देखके बबुआ जी ने अगली बारी इसक किया

बाबूजी ने छिमा किया फिर लगन देखके ब्याह किया 

*

नमक इसक का बबुआजी को थोड़े ही दिन आया रास

फिर सादी का रसगुल्ला खा हो गै अगिनपरीच्छा पास

#हिन्दू_संस्कारों_की_इस्किया_सायरी

(5 Jan 2021)

***

इक ज़रूरी बात कहने रोज़ आ जाते हैं वो

बातों-बातों में हमेशा बात वो रह जाती है 

#बात_बेबात_इस्किया_सायरी

(21 Jan 2021)

No comments:

Post a Comment