Wednesday, November 02, 2022

फंगल इंफेक्शन

फंगल इंफेक्शन

सम्पतलाल कैशियर हैं I
बैंक में नोट गिनते हैं I
पत्नी किसी प्राइवेट कंपनी में
कम्प्यूटर आपरेटर हैं I
दोनों कभी वामपंथी छात्र राजनीति में
सक्रिय थे I
प्रेम विवाह किया था I
सम्पतलाल की उँगलियों में
कोई रेयर किस्म का फंगल इंफेक्शन
हो गया है I
"यह फंगस नोटों से आया है, 
ज़िद्दी है, चीमड़ है, 
जल्दी पीछा नहीं छोड़ेगा" --
स्किन स्पेशलिस्ट ने बताया I
"सारा ट्रांजैक्शन ऑनलाइन हुआ करता, 
नोट गिनने का झंझट ही खतम हो जाता, 
तो कितना अच्छा होता" -- घर पहुँच कर
पत्नी ने कहा जम्हाई लेते हुए I
"तब उंँगलियों में नहीं होगा 
फंगल इंफेक्शन, लेकिन
दिमाग़ में लगे फंगस का क्या होगा
और उनका भी, 
जो रिश्तों में लग जाते हैं"
-- बोले सम्पतलाल और हँसे
एक शोकपूर्ण, कारुणिक हँसी I
**

(2 Nov 2022)

No comments:

Post a Comment