नीम अँधेरे में जीने के
आदी हो चुके लोग
रोशनी से डरने लगते हैं।
दरवाज़े की फाँकों से आती
रोशनी की एक लकीर भी
उन्हें ख़ौफ़ से भर देती है।
जिन्हें अपने ख़ौफ़ के हाथों ही
मरना है आख़िरकार
उनकी ज़िन्दगी भी एक यातना है!
30 May 2021
No comments:
Post a Comment