Saturday, November 05, 2022

प्रेम के बारे में गंभीरता से न लेने के लिए कुछ बातें...


 

प्रेम के बारे में गंभीरता से न लेने के लिए कुछ बातें... 

प्रेम एक ऐसी शै है जिसमें एक का तजुर्बा दूसरे के बहुत कम काम आता है! इसलिए ऐसे मामलों में मशवरा देने के लिए हरदम तैयार लोगों से कोसों दूर रहना चाहिए! 

*

उतावले प्रेम की लघु कविता के बाद दीर्घ अवसाद के कई सर्गों वाले त्रासदीपूर्ण महाकाव्य की शुरुआत होती है! 

*

प्रेम करने के बारे में मेरे एक परिचित ने अलग-अलग परामर्शों और तरकीबों से भरी हुई ढेरों किताबें पढ़ ली और इतना कन्फ्यूज़ हो गये कि कभी प्रेम करने में सफल नहीं हो पाये! बल्कि यूँ कहें कि हिम्मत ही नहीं जुटा पाये! 

*

जो प्रेम में नहीं होता उसे प्रेम में पड़ा हर शख़्स उजबक और बकलोल लगता है! अब यह एक अलग बात है कि ऐसे  हर समझदार का दिल भी ऐसी उजबकई-बकलोली करने को मचलता रहता है! 

**

(5 Nov 2022)

No comments:

Post a Comment